राज्यराष्ट्रीय

उन्नाव पुलिस की बड़ी सफलता: ट्रक चालक को घायल कर 77 फ्रिज व 40 एसी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 05 गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी, सर्विलांस एवं थाना अजगैन पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त व लूट की घटना में शामिल अन्य 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

संक्षिप्त विवरण- श्री राजेश कुमार गुप्ता पुत्र महेश सिंह गुप्ता निवासी देवकी नगर यशोदा नगर थाना नौबस्ता की तहरीरी सूचना पर दिनांक 28.05.2026 को थाना अजगैन पर मु0अ0सं0-232/2026 धारा 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया जिसमें अंकित किया गया कि दिनांक 25.05.2026 को रात्रि समय करीब 23.00 बजे ट्रक चालक नीरज कुमार निवासी थाना जहानाबाद फतेहपुर मेरे ट्रक में सामान लोड करके आशाखेड़ा थाना सोहरामऊ से कानपुर के लिए निकले थे जीपीएस से ट्रैक करने पर एक घंटे बाद पाया कि ट्रक लखनऊ की तरफ वापस जा रही है। जीपीएस का लोकेशन टोल प्लाजा तक पाया गया जिसके पश्चात जीपीएस बन्द हो गया । उक्त लोकेशन पर पाया कि ट्रक चालक नीरज कुमार घायल अवस्था में पड़ा था।

घटना के अनावरण के क्रम में दिनांक 27.05.2026 को प्र0नि0, एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ सीसीटीवी फुटेज को देखते हुए आगे बढ़े तो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उन्होने पाया कि ट्रक नं0 एनएल 01 एएच 7041 के स्थान पर एनई 01 एएच 7044 टोल प्लाजा से पास हो रही है। इसके नम्बर को ध्यान से देखने पर पाया कि एनएल को एनई तथा 7041 को 7044 कर दिया गया है। तथा टोल पर पैसा नगद दिया गया है इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सभी कट को देखा गया तो किमी0 191 के कट पर ट्रक एक्सप्रेसवे से नीचे उतरकर गोरखपुर लिंक एक्सेप्रसवे पर जा रहा है वहाँ भी टोल का भुगतान नगद किया गया है। साथ ही साथ सर्विलांस टीम द्वारा 02 मोबाइल नम्बरों को बीटीएस के माध्यम से ट्रेस किया गया तो उन दोनों नम्बरों की वर्तमान लोकेशन एक व्यक्ति की कुशीनगर के कसिया में तथा दूसरे की मोतिहारी पायी गयी फिर उन नम्बरों को ट्रक के मूवमेंट के साथ मैच करवाया गया तो ट्रक के मूवमेंट के साथ दोनों एक ही समय पर मूव कर रहे थे। फिर दोनों नम्बरों की लोकेशन ली गयी तो दोनों फोन नम्बर की लोकेशन कुशीनगर के कसिया कस्बे में स्वास्तिक ढाबे पर पाया गया।


पूरी पुलिस टीम द्वारा स्वास्तिक ढाबे पर रात से ही घेराबंदी करके कवर किया गया व जो फोटो टोल प्लाजा पर मिली थी उसको क्लियर करवाकर ग्राहक के रूप में ढाबे पर जाकर फिर चाय पीते हुए उस व्यक्ति की फोटो से मिलान होने पर और आश्वस्त हो जाने पर सही समय पर दबिश देकर गिरफ्तारी की गयी। इसके पश्चात वहाँ से जानकारी करने पर पता लगा कि 44 फ्रिज रोशनी इलेक्ट्रानिक्स को बेंच दिया गया है वहाँ से 32 फ्रिज बरामद किया गया है तथा 12 फ्रिज बिना बिल के बेंच दिया गया था।


इस प्रकार लूटे गये 77 फ्रिज में से 47 फ्रिज व 40 स्प्लिट एसी गोदरेज कम्पनी के बरामद किये गये
इसके पश्चात पूछताछ के बाद लूटी गयी ट्रक हिंदुस्तान पेट्रोल पंप शुकुल पाकड़ थाना सुगौली जनपद मोतिहारी से बरामद किया गया।


उक्त क्रम में ट्रक लोड मे शामिल 1.विकास पुत्र अनिल बाल्मीकि उम्र करीब 19 वर्षे निवासी गदरौली थाना उहौटी जनपद बदायूँ 2. मध्यस्तता कर सामान बिकवाने वाले राजू सिंह उर्फ बलराम पुत्र दरोगा सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी कुड़वा दिलीपनगर कसिया जनपद कुशीनगर 3.रोशनी इलेक्ट्रानिक्स के मालिक अविनाश सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी कसिया तथा 4.स्वास्तिक ढाबा संचालक विवेक मिश्रा पुत्र नागेन्द्र मिश्रा उम्र लगभग 21 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया गया व बरामद माल पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लिया गया ।


वहाँ गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा बताया गया छुट्टन कश्यप पुत्र सुरेश चौधरी उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी हथियाई थाना पिपराकोठी, मोतिहारी, बिहार पुनः यहाँ से लूट किये हैं पुनः घटना कारित करने के लिए गये हुए हैं। इस सूचना पर रात्रि में पुलिस टीम द्वारा वापस आने पर तलाश की जा रही थी तो एक संदिग्ध व्यक्ति चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी के सामने गुरूद्वारा रोड पर संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया तो उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गयी । पुलिस द्वारा आत्मरक्षा फायरिंग करने पर एक व्यक्ति के दाहिने पैर पर गोली लगी पूछताछ करने पर अपना नाम छुट्टन चौधरी पुत्र सुरेश चौधरी बताया जो कि इस घटना का मुख्य अभियुक्त था।
इस प्रकार कुल 5 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये।

नाम पता अभियुक्तगण –

  1. ढ़ाबा संचालक विवेक मिश्रा पुत्र नागेन्द्र मिश्रा उम्र करीब 22 वर्ष निवासी वनतरिया संसार थाना भोरे जिला गोपालगंज बिहार
  2. विकास पुत्र अनिल बाल्मीकि उम्र करीब 19 वर्ष निवासी गन्दरौली थाना उघैती जिला बदांयू
  3. राजू उर्फ बलिराम सिंह पुत्र स्व0 दरोगा सिंह उम्र करीब 36 वर्ष निवासी कुड़वा दिलीप नगर थाना कसया जनपद कुशीनगर
  4. अविनाश सिंह पुत्र स्व0 रामेश्वर सिंह उम्र करीब 30 वर्ष निवासी पड़रौना रोड कस्बा व थाना कसया जनपद कुशीनगर(रोशनी इलैक्ट्रॉनिक्स दुकान का मालिक)
  5. छोट्टन चौधरी पुत्र सुरेश चौधरी उम्र करीब 25 वर्ष निवासी हथियाइन थाना पीपरा कोठी मोतीहारी प्रान्त बिहार(पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार)

बरामदगीः
1.01 कन्टेनर नं0-एनएल 01 एएच 7041,
2.40 स्प्लिट एसी गोदरेज कम्पनी 1.5 टन(40 इन्डोर बाक्स व 40 आउटडोर बाक्स)
3.47 फ्रिज गोदरेज कम्पनी
(कुल 127 बाक्स)
4.एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर

आपराधिक इतिहास- घटना मे शामिल लोगों से पूछताछ में इनके द्वारा पूर्व में कोई और घटना मे शामिल होने का स्वीकार नहीं किया गया। यक्ष एप सहित सीसीटीएनएस व इनके स्थानीय थानों से पूछताछ पर भी इनके द्वारा किसी भी प्रकार के अपराध में शामिल होने की पुष्टि न हुई न ही पूर्व में अपराध कारित करना पाया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम

थाना अजगैन पुलिस –

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुरेश कुमार सिंह
  2. का0 रोहित सिंह
  3. का0 भारत यादव
  4. का0 पुष्पेन्द्र सिंह

सर्विलांस टीम
01.प्रभारी सर्विलांस श्री अतुल कुमार वर्मा
02.हे0का0 सुदीप कटियार
03.हे0का0 शीतांश गंगवार
04.का0 प्रशान्त बालियान
05.का0 आकाश बालियान
06.का0 अरुण कुमार

एसओजी टीम

  1. एसओजी प्रभारी श्री जयप्रकाश यादव
  2. हे0का0 आशीष मिश्रा
  3. हे0का0 रोहित शर्मा
  4. का0 शुभम
  5. का0 राहुल
  6. का0 गौरव चौधरी
  7. का0 विकास
  8. का0 रवि
  9. का0 नितिश
  10. का0 हरेश

पुरस्कार- पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा 25000/- रूपये नगद पुरस्कार घटना का अनवारण करने वाली टीम के लिये किया गया था जिसे पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेज द्वारा बढाकर 50,000/- रूपये किया गया था। इसके पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन द्वारा इस धनराशि को बढ़ाकर 01 लाख रूपये घोषित किया गया । अतः अधिकतम धनराशि 01 लाख रूपये घोषित किया गया ।

Like us share us

Related Articles

Back to top button