Main StoriesnewsTrending Storiesउत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

दो साल का इंतजार खत्म: केकेसी और मिल एरिया रोड का होगा कायाकल्प, सवा दो करोड़ का बजट मंजूर

 डेढ़ सौ मीटर की सड़क बनाने के लिए स्थानीय लोग पिछले दो साल से जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग से पत्राचार कर रहे थे। अब जाकर केकेसी छत्ते वाले पुल और ऐशबाग फ्लाइओवर से उतरने के बाद मिल एरिया की सड़क पर चलना मुश्किल था।

छावनी परिषद, रेलवे के साथ ही आशियाना, तेलीबाग से आने वाले लोग केकेसी छत्ते पुल के नीचे से ही चारबाग, हुसैनगंज आते हैं, इसी तरह मिल एरिया रोड का प्रयोग तालकटोरा, राजाजीपुरम के लोग करते हैं। वर्तमान में सड़क खराब होने के कारण किसी का दो पहिया पंचर हो रहा था तो किसी का चार पहिया।

केकेसी छत्ते वाले पुल के नीचे ताे दुर्घटनाएं तक हो चुकी हैं। अब लोक निर्माण विभाग दोनों ही सड़कों को सवा दो करोड़ से अधिक लागत में बनाने जा रहा है। शासन को बजट के लिए भेजे गए प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है।

लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के मुताबिक केकेसी छत्ते वाले पुल के नीचे और मिल रोड एरिया में 150-150 मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। यह निर्माण कार्य दिसंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। इसके बनने से जो समस्याएं राहगीरों को उठानी पड़ रही थी, वह पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

यही नहीं जलभराव न हो, उसके लिए सड़क का लेवल पहले से कई इंच ऊपर रखा जाएगा और जलनिकासी हो सके, इसके लिए ड्रेनेज व्यवस्था भी सुधारी जाएगी। केकेसी व मिल रोड एरिया सड़क का प्रयोग प्रतिदिन तीन लाख से अधिक लोग करते हैं, सड़क बनने के दौरान दस दिन तक जरूर आने जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। उस दौरान लोक निर्माण विभाग रूट डायवर्ट करने के लिए भी यातायात पुलिस से पत्राचार करने पर विचार कर रहा है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button