Main StoriesnewsPopularRecommendedTravelTrending Storiesअंतरराष्ट्रीयताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबर

नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत और इजरायल के मजबूत रणनीतिक संबंधों और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने के संकल्प पर विस्तार से चर्चा हुई।

फोन पर हुई इस बातचीत की जानकारी खुद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर दी।

नेतन्याहू ने पोस्ट कर दी जानकारी

नेतन्याहू ने अपनी पोस्ट में कहा, मैंने अपने मित्र, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर वीर भारतीय पायलट स्मित मच्छर के साथ मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने आगे कहा, मोदी ने निमंत्रण के लिए मुझे धन्यवाद दिया और कहा कि जमीन पर और हवा में, भारत और इजरायल आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं। उन्होंने हमारे बीच के मजबूत और वर्षों पुराने संबंधों की भी सराहना की।

Like us share us

Related Articles

Back to top button