Main StoriesnewsPopularRecommendedtechnologyTrending Storiesउत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेबड़ी खबरराष्ट्रीय

रक्षामंत्री राजनाथ स‍िंंह और सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ पहुंचे काशी, बाबा दरबार में लगाई हाज‍िरी; Varanasi Air Show 2026 

 Varanasi Air Show 2026, PM Modi Varanasi Visit Live काशी में वायु सेना के एयर शो के दूसरे द‍िन शन‍िवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर एयर शो देखने वालों का हुजूम उमड़ने लगा था। 11 बजे के पूर्व ही सभी अपने स्‍थान सीढ‍़ि‍यों पर कब्‍जा ल‍िए और सभी की नजरें आसमान पर होने वाले व‍िमानों के करतब पर ट‍िक गईं। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संकट मोचन की आरती में हुए शामिल.

.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सायंकाल 7.10 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन पूजन कर कालभैरव मंद‍िर के लिये रवाना हुए। इस दौरान वह अपने वाहन में ही रहे और सुरक्षा बलों ने उनको घेरे में रखा था। बाबा दरबार में वह करीब 15 म‍िनट रहे और बाबा का व‍िध‍ि व‍िधा‍न पूर्वाक दर्शन पूजन भी क‍िया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को नगर प्रवास के दौरान संकट मोचन मंदिर में शाम को दर्शन किया। वे हनुमान जी की आरती में शामिल हुए और आरती ली। वे लगभग छह बजे संकट मोचन मंदिर पहुंचे। उन्होंने इस दौरान मंदिर में हनुमान जी के विग्रह के समक्ष शीश नवाया और माला चढाई। हनुमान जी का दर्शन करने के बाद वे राम-सीता और लक्ष्मण के मंदिर में गए और दर्शन के उपरांत चरणामृत ग्रहण किया। दोनों मंदिरों में पुजारी ने उन्हें माला प्रदान की। इस दौरान वे लगभग 15 मिनट मंदिर में थे। संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र भी उनके साथ थे। उन्होंने रक्षा मंत्री को हनुमान जी का प्रसाद व माला दी।

काशी व‍िश्‍वनाथ का दर्शन पूजन कर न‍िकले सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ

 मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ शाम 6.36 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन कर बाहर निकले। वह काशी में अपने दो द‍िनी प्रवास पर हैं, रव‍िवार की सुबह वह नमो घाट पर आयोजि‍त एयर शो में पीएम नरेन्‍द्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ स‍िंंह के साथ शाम‍िल होंगे।  

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ पहुंचे बाबा दरबार

शाम छह बजे के करीब मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ भी काशी आए और बाबा दरबार में हाज‍िरी लगाने पहुंचे। इस दौरान मंद‍िर प्रशासन के अध‍िकारी मौजूद रहे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button