
देश में परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर राजनीति तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का ‘सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री’ बताते हुए आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में कार्रवाई नहीं हो रही, जबकि सवाल उठाने वाले छात्रों पर पुलिस बल का इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस ने इसे शिक्षा व्यवस्था की विफलता का मुद्दा बताते हुए सरकार से जवाब मांगा है।
राहुल गांधी ने सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि सरकार छात्रों की चिंताओं को सुनने के बजाय उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में 152 परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने से करीब 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए, लेकिन अब तक किसी जिम्मेदार व्यक्ति को सजा नहीं मिली। राहुल ने यह भी कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने तक की कार्रवाई नहीं की गई। उनके अनुसार, सरकार युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है।

क्या छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाए?
राहुल गांधी ने संसद की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कथित तौर पर पेपर लीक किया, वे खुले घूम रहे हैं, जबकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करने वाले छात्रों को हिरासत में लिया जा रहा है और उनके साथ बल प्रयोग किया जा रहा है। राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का रास्ता अपना रही है।
प्रियंका गांधी ने छात्रों के समर्थन में क्या कहा?
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कथित बल प्रयोग और आंसू गैस के इस्तेमाल की आलोचना की। संसद परिसर के बाहर उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि संसद किसी एक व्यक्ति की संपत्ति नहीं है, बल्कि पूरे देश की है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार शिक्षा नीति और परीक्षा व्यवस्था पर चर्चा की मांग करता रहा है, लेकिन सरकार इस विषय पर बहस से बच रही है। उनके अनुसार, शिक्षा व्यवस्था में कई गंभीर समस्याएं हैं, जिन पर खुली चर्चा होनी चाहिए।
‘संसद चलो’ मार्च के दौरान क्या-कुछ हुआ?
सोमवार को संसद मार्ग पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब कॉकरोच जनता पार्टी और उसके समर्थकों ने कथित नीट-यूजी पेपर लीक तथा परीक्षा सुधार की मांग को लेकर ‘संसद चलो’ मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर बढ़ने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें संसद मार्ग के पास रोक दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया गया और कई लोगों को हिरासत में लिया गया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने उन खबरों का खंडन किया, जिनमें संगठन के संस्थापक अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी या हिरासत का दावा किया गया था।
Asian Games में स्वर्णिम इतिहास: लालरेम्सियामी का निर्णायक गोल और सविता की ‘दीवार’, भारत ने चीन से छीना गोल्ड मेडल
CM योगी “हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती पर ग्राम स्वराज के मुद्दे पर बिना नाम लिए कांग्रेस और सपा के परिवारवाद को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि गांवों को केवल वोट बैंक समझने और उन्हें अराजकता व जातिवाद की आग में झोंकने वाली राजनीति ने गांवों को पीछे रखा। हमारे ग्राम …
CM योगी ने गांधी जयंती पर खरीदे खादी के वस्त्र, 30 जनवरी तक 25 फीसदी छूट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो अक्टूबर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनको नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लखनऊ के हजरतगंज में श्री गांधी आश्रम खादी ग्रामोद्योग बोर्ड भवन भंडार से खादी के वस्त्रों की खरीदादारी करने के साथ लोगों से खादी को …
राम मंदिर परिसर में मिली वृद्धा को वन स्टॉप सेंटर ने परिवार से मिलाया
विजय कुमार निगम अयोध्या:- घर की चारदीवारी में अपनों के बीच रहने के बावजूद जब किसी बुजुर्ग महिला को अकेलेपन, घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़े, तो उसका दर्द सिर्फ व्यक्तिगत नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार के बिखरने की कहानी बन जाता है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में महिला सुरक्षा और संकट में …
157वीं गांधी जयंती पर राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति ने पुष्पांजलि अर्पित की, पूर्व पीएम लाल बहादुर को किया नमन
नयी दिल्ली । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने पुष्पांजलि अर्पित की है। राष्ट्रपति ने राजघाट जाकर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की। उनकी ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, …
भारत में विदेशी राजदूतों ने मनाई गांधीजी की 157वीं जयंती
नयी दिल्ली । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर भारत में विदेशी राजनयिकों ने भी बापू को नमन किया और उनके सिद्धांतों और उनकी सीख को याद किया। इस दौरान भारत में नॉर्वे के राजदूत मे-एलिन स्टेनर, जर्मनी के राजदूत जैस्पर विक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में माहात्मा के …
योगी सरकार में युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं के बढ़े अवसर ‘520 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू’
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने और विभिन्न विभागों में मानव संसाधन को मजबूत करने की दिशा में लगातार भर्ती प्रक्रियाओं को आगे बढ़ा रही है।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने खेल एवं युवा कल्याण से जुड़े कुल 520 पदों पर चयन के …
CM योगी “वन्यजीव के संसार’ में अपने मनोभाव से रंग भरेंगे उत्तर प्रदेश के बच्चे”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार के निर्देशन में वन विभाग 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदेश में वन्यजीव सप्ताह मनाएगा। पूरे सप्ताह भर पर्यावरण संरक्षण/वन्यजीवों पर आधारित मास्क मेकिंग, छद्म आवरण व अनुकरण पर चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, फैंसी ड्रेस, फेस पेटिंग, रंगोली, मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के बच्चे ‘वन्यजीव के …
यूपी में जल्द प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है कांग्रेस, अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका
कांग्रेस चुनावी राज्यों में जल्द बड़े बदलाव कर सकती है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को राज्य में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। अध्यक्ष पद को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। इनमें राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की बेटी आराधाना मिश्रा ‘मोना’ का नाम सबसे आगे …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान, पुलिसकर्मियों के योगदान को सराहा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक भवन में अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम में 26 …



