Main StoriesPopularTravelTrending Storiesचुनावताजा खबरेदिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

लखनऊ एयरपोर्ट पर अब मिलेंगी PM मोदी के जीवन पर आधारित किताबें, टर्मिनल-3 पर उपलब्ध होगा साहित्य का खास कलेक्शन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन, नेतृत्व, दूरदर्शी सोच, विचारों एवं सुशासन पर आधारित विभिन्न प्रतिष्ठित लेखकों की लिखी गई पुस्तकों का विशेष संग्रह अब चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों को उपलब्ध हो सकेगा।

बुधवार को एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 स्थित आगमन हाल में गेट संख्या दो के पास कर्मयोगी बुकस्टोर का शुभारंभ लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी दर्शन सिंह ने किया ।

इस पहल का उद्देश्य एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों एवं आगंतुकों को समकालीन भारत के नेतृत्व, विकास यात्रा और परिवर्तन के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी साहित्यिक कृतियों एवं विचारों से परिचित होने का अवसर प्रदान करना है।

लखनऊ एयरपोर्ट के प्रवक्ता के अनुसार कर्मयोगी बुकस्टोर अब यात्रियों के लिए खुला है। यात्री टर्मिनल-3 के आगमन हाल में गेट नंबर दो के पास इस बुकस्टोर का लाभ उठा सकते हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button