newsउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराष्ट्रीय

लखनऊ में बाढ़ के पानी में पैदल चल रहे 6 युवक सैलाब में डूबे, पांच को बचाया गया; एक की तलाश जारी

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लासा गांव में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।

सुबह के समय नाव की सुविधा न होने के कारण करीब 6 युवक पैदल ही रास्ता पार कर रहे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी की चपेट में आकर सैलाब में डूबने लगे।

पानी में बहते लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक-दूसरे का हाथ पकड़कर 5 को तो सुरक्षित बचा लिया, लेकिन 18 वर्षीय विमल तेज बहाव में बह गया और अभी तक लापता है।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 10.17.51 AM

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पीड़ित परिवारों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम बोट की मदद से जलभराव वाले इलाके में लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है। 

Like us share us

Related Articles

Back to top button