newsउत्तर प्रदेशताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबर

सोनम वांगचुक को अनशन स्थल से हटाने पर अखिलेश ने भाजपा को घेरा, बोले- BJP की दमनकारी राजनीति से देश की छवि हुई धूमिल

दिल्ली में जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को अनशन स्थल से हटाने को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। सपा प्रमुख ने कहा है कि भाजपा की दमनकारी राजनीति से भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल हुई है।

वहीं, सपा प्रमुख की पत्नी एवं सासंद डिंपल यादव ने एक्स पर लिखा, ‘भाजपा वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं।जब शांतिपूर्ण आवाजों को दबाया जाता है तो संविधान और लोकतंत्र भी आहत होते हैं।’

अखिलेश यादव ने प्रकरण की निंदा करते हुए एक्स पर लिखा, सारी दुनिया में भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश है। जो लोग सादी वर्दी में इस कार्रवाई के लिए धोखे से अचानक घुसे थे, उनकी पहचान सार्वजनिक की जाए। हमारी मांग है कि सोनम वांगचुक की चिकित्सा ‘न्यायिक निगरानी’ में हो। देश की जनता और पूरा विश्व इस समय भाजपा सरकार को संदेह से देख रहा है।

 हमारे देश की लोकतांत्रिक छवि को किया धूमिल- अखिलेश

दमनकारी राजनीति करने वाली भाजपा सरकार की कार्रवाई ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश की लोकतांत्रिक छवि को धूमिल किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे लिखा, भाजपा ने न कभी गांधी में विश्वास किया, न कभी उनके गांधीवादी तौर-तरीकों में। भाजपा की नकारात्मक विचारधारा ही ‘विवाद’ की है, संवाद की नहीं।

भाजपा की सोच दरारवादी है, इसीलिए जहां भी एकता, सौहार्द और एकजुटता होती है, भाजपा डरकर प्रतिक्रियावादी बनकर आंदोलनों को तितर-बितर कर देती है, लेकिन भाजपा भूल गई है कि आज की नई पीढ़ी ‘डिजिटल यूनिटी’ के माध्यम से वैचारिक क्रांति लाने में सक्षम है। ऐसा हुआ है, हो रहा है और होगा भी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button