Main StoriesnewsPopularRecommendedTrending Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराष्ट्रीय

लखनऊ को कौशल दीक्षांत समारोह की मेजबानी, पीएम नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्तर के 52 टॉपर्स को करेंगे सम्मानित

धानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम 5:30 बजे के बाद राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री यहां पर सम्मानित और अन्य युवाओं को सं‍बोधित करेंगे। कौशल दीक्षांत समारोह पहली बार दिल्ली के बाहर आयोजित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस वर्ष के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) और प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीओटी) के राष्ट्रीय स्तर के 52 टॉपर्स को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित करेंगे।

शैक्षणिक सत्र 2021-22 में शुरू हुआ कौशल दीक्षांत समारोह कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता को मान्यता देने और प्रशिक्षित युवाओं के प्रशिक्षण से कार्य-जगत में प्रवेश के अवसर को उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला एक वार्षिक राष्ट्रीय मंच बनकर उभरा है। अपनी शुरुआत से ही इस समारोह में कौशल विकास इकोसिस्‍टम के अखिल भारतीय टॉपर्स और उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित किया जाता रहा है। इससे व्यावसायिक शिक्षा और कुशल आजीविका के प्रति गौरव, उपलब्धि और आकांक्षा की भावना को बढ़ावा मिला है।

सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार शाम को लखनऊ में आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले कौशल दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्र सरकार के मंत्री, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के साथ योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के सदस्य और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी को लेकर सुरक्षाबल बेहद मुस्तैद हैं। लखनऊ में दो कंपनी आरआरएफ और NSG की टीम भी मुस्तैद रहेगी। CCTV और सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर रहेगी।

दुरुस्त रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में 790 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके साथ PAC की 11 कंपनी और दो प्लाटून तैनात रहेंगी।

विशेष विमान से पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को विशेष विमान से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सुरक्षा फ्लीट के साथ कार्यक्रम स्थल जाएंगे। उनकी सुरक्षा में 4400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें आठ डीसीपी, दस एडीसीपी, 34 एसीपी 114 इंस्पेक्टर और 946 सब इंस्पेक्टर हैं। इनके साथ 108 महिला दारोगा और 423 महिला पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगी। 

Like us share us

Related Articles

Back to top button