
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजधानी लखनऊ से युवाओं को कौशल विकास का संदेश देने वाले पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दस मेधावियों को सम्मानित करने के साथ उनको संबोधित भी किया।
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी ने लखनऊ और अयोध्या में निर्मित मोर की आकृति का स्मृति चिन्ह पीएम मोदी को भेंट किया गया। दीक्षांत समारोह में सम्मान के लिए देशभर से 52 मेधावियों का चयन किया गया है।
आक्रांताओं ने सबसे पहले देश के हुनर पर चोट की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारे देश में जब अक्रांता आए, हमारा देश स्वर्णिम अभा लेकर ईर्ष्या और आकर्षण का केंद्र था। जब आक्रांता आये तो सबसे पहले हुनर पर चोट की। तब कोई अच्छी चीज बना दे तो उसके अंगूठे काट दिये जाते थे। वह जानते थे कि इनके हाथ में जो कौशल था, उसे मिटा दो और उन्होंने यही काम किया।
अंग्रेजों ने बनाया क्लर्क
पीएम मोदी ने कहा कि फिर अंग्रेज आए और सोफेस्केटिव थे। फिर मैकाले ने ऐसी व्यवस्था बनायी कि क्लर्क बनाना शुरू किया, अंग्रेजों ने भारत में कौशल को तबाह करके यहां से चीजें ले गए और अपने यहां मैन्युफैक्चिरंग बनाया। समय के साथ अंग्रेजों का कार्य सम्मान से देखा जाने लगा।
आईटीआई वाले चलाते हैं कंपनी
प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कोई बच्चा आईटीआई में दाखिल होता है तो उसके मां-बाप रिश्तेदारों से छिपाते हैं, उन्हें शर्म आती है। वह ब्लू कपड़े पहन कर कार्य करता है। जितना आईआईटी के लोगों का होगा, उतना ही सम्मान मेरा आईटीआई के बच्चों को भी होगा। बड़ी कंपनी हो, वहां दो तीन कागजी पढ़ाई वाले होते हैं लेकिन कंपनी आईटीआई वाले चलाते हैं।
उसी उत्साह के साथ आईटीआई वालों से मिला
पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जयन्त चौधरी जी ने इतने बड़े कार्यक्रम के लिए लखनऊ को चुना है। यह यूपी के सांसद के लिए मेरे लिए गर्व की बात है। साथियों, आज हमने जीवन का अहम पड़ाव पार किया है। अब आप राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से सीधे जुड़ने वाले हैं। आज सुबह दिल्ली से निकला बंगाल गया। आज का पहला कार्यक्रम आईआईटी गया और खड़कपुर आईआईटी बना था। मैं जिस उत्साह के साथ आईआईटी के बच्चों से मिला, उसी उत्साह आईटीआई वालों से मिला। यही मेरा, मेरे देश का सामर्थ है। यह मेरे देश का भविष्ट है। आइटीआइ में पढ़ते हुए जो हुनर आपने सीखा है, वह विकसित भारत की बड़ी ऊर्जा है। विकसित भारत आपके हुनर से ही बनने वाला है। कोई भी राष्ट्र अपने युवाओं के कौशल से इसी तरह कौशल से आगे बढ़ता है। हमारा देश कौशल को सम्मान करने वाला है। लखनऊ में देखिए, चिकनकारी का कितना काम होता है।
साथियों हमारे देश में प्राचीन समय से व्यवस्था रही है। मगर धीरे धीरे यह व्यवस्था खोती चली गयी। जब गुजरात का सीएम था, तब सवाल उठा था कि कितने तरह के कौशल होते हैं। अफसर 30-35 काम लेकर आये तब मैने उन्हें सुबह से जागने से लेकर सोने तक और जीवन से मृत्यु तक कितनी सेवा होती है, इसकी लिस्ट बनाई। ये अफसर जब एक सप्ताह बाद मिले तो एक हजार काम लाए थे। खिलौने वाला, मेहंदी वाला, खाना वाला, यही समाज को गतिमान बनाएं थे। इसके बाद गुजरात में कौशल विकास का क्लस्टर बना।
पीएम मोदी ने दस मेधावियों को किया सम्मानित
प्रधानमंत्री ने आल इंडिया टापर को सम्मानित किया। काव्या लेकर, कम्प्यूटर में साधना लक्ष्मी आर, कम्प्यूटर के लिए ताबिश शौकत, स्पेशल टापर-विकलांग कैटेगरी अमित बैरागी बंगाल, कम्प्यूटर आपरेटर सूरज साहू भोपाल, मैकेनिक मोटर वैहिकल सुप्रीति महापात्रा पुरी उड़ीसा, सोलर संगीता टी तमिलनाडू, आसिफ, इलेक्ट्रानिक शाहबाज खां लखनऊ यूपी, सूचना नोएडा संध्या देवी। दस में सात महिलाएं हैं।
योग योजक के रूप में पीएम मोदी हमारे बीच: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नए भारत के शिल्पकार, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 करोड़ जनता की ओर से अभिनंदन। उन्होंने कहा कि पंचम कौशल दीक्षांत समारोह में देश भर के युवाओं का मार्ग दर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री का यहां पर आगमन हुआ है। मित्रों, 2015 में प्रधानमंत्री ने विज्ञान भवन में स्किल महाइंडिया का महाअभियान का स्वागत किया था। दुनिया की सबसे बड़ी यंग फोर्स को प्लेटफार्म देकर उनकी निराशा को दूर करने का प्रयास शुरू किया था। उन्होंने कहा कि कोई अयोग्य नहीं, लेकिन योग योजक के रुप में प्रधानमंत्री जी यहां हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत अगर सबसे युवा देश है तो भारत के अंदर उत्तर प्रदेश सबसे युवा प्रदेश है। आपने जब अभियान प्रारंभ किया। 2017 के बाद यूपी ने स्किल अभियान को तेजी से बढ़ाया। 17 लाख युवाओं को यूपी कौशल विकास मिशन में प्रशिक्षित करके सात लाख युवकों का कैम्पस प्लेसमेंट दिलाया। दीनदयाल के तह दो लाख 65 युवाओं को प्रशिक्षण, एक लाख 23 हजार को रोजगार दिया। नई शिक्षा में प्रोजेक्ट प्रवीण लागू दो लाख 50 हजार युवक लाभ ले रहे हैं। 4.0 के लिए यंग फोर्स तैयार नहीं करेंगे तो इंडस्ट्री चलेगी कैसे । 150 आईटीआई को टाटा के साथ मिलकर इंडस्ट्री की मांग के अनुरुप ट्रेड विकसित करते हुए पाठयक्रम चलाया, जिससे 12 हजार से अधिक युवा अच्छा रोगजार हासिल कर रहे हैं। रोजगार मेले से 50 हजार, जिसमें तीन हजार दिव्यांग थे, उन्हें भी रोजगार दिया गया। सरदार बल्लभ पाई पटेल स्किलिंग सेंटर विकसित की जा रही है। इसके लिए सरकार का प्रयास आगे बढ़ा है। ये स्किल मैन पावर ही 2047 का वह दिन आएगा। किसान आत्मनिर्भर होगा।
सदी में अशिक्षित वह होगा जो सीखना नहीं जानेगा: राजनाथ
कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को शीर्ष खड़े रखने वाले पीएम नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन। प्रधानमंत्री 52 टापर्स को सम्मानित कर रहे हैं, सभी को बधाई। राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह पहली बार दिल्ली से अलग लखनऊ में हो रहा है। हमारी परंपरा को सिखाया कौशल सामर्थ देता है। कौशल विकास सप्लीमेंट और कांप्लीमेंट भी करता है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि एक करोड़ 64 लाख को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया है। इस योजना ने जीवन में बदलाव किया है। कौशल विकास राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद से भी जुड़ा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बहुत तेजी से बढ़ावा दे रहा है। रक्षा उपकरणों और सैन्य तकनीक के निर्माण में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, बड़ी संख्या में कुशल और प्रशिक्षित कार्यबल की आवश्यकता है। यह डिफेंस उपरकरण, सैन्य तकनीक से भी जुड़ा है। मेरा मानना है कि कौशल विकास से जुड़ी योजनाएं इस जरूरत को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। 21वीं सदी में, अनपढ़ वह नहीं होगा जो पढ़-लिख नहीं सकता, बल्कि अनपढ़ वह होगा जो यह नहीं जानता कि कैसे सीखा जाए, समय के अनुसार पुरानी सीखी हुई बातों को कैसे भुलाया जाए, और नई चीजें कैसे सीखी जाएं। ऐसे समय में, केवल कौशल हासिल कर लेना ही काफी नहीं है, समय के साथ खुद को अपडेट रखना भी बेहद जरूरी है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि युवाओं की स्किलिंग, रीस्किलिंग और अपस्किलिंग, समय की जरूरतों के अनुसार लगातार चलती रहे। स्किल ट्रेंड मैन पावर की आवश्यकता है। 21वीं सदी में अशिक्षित वह होगा जो सीखना नहीं जानेगा। आज की दुनिया में नालेज की कोई सीमा नहीं है। ऐसे समय में स्किल प्राप्त करना ही जरूरी नहीं है, वह अप स्किलिंग होती रहे।
कार्यक्रम की सोच पीएम मोदी की: जयन्त
केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी ने पीएम मोदी का स्वागत किया और कहा कि कौशल विकास का दीक्षांत समारोह का पांचवा आयोजन लखनऊ में हो रहा है। यहां पर इस कार्यक्रम की सोच पीएम मोदी की थी। भारत की अर्थव्यवस्था की तरक्की, बड़े कारखाने, कुटीर उद्योग, एमएसएमई हो, हर सफलता में युवा शक्ति का योगदान है। आइटीआइ में अच्छे लैब, उद्योग की नजर हो, ग्लौबल स्टैंटर्ड के सम्मान में यह कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री ने यूपी को उत्सव प्रदेश के रूप में नाम दिया है। भारत के इस उभरते क्षेत्र को लेकर दुनिया में उत्तसुकता है। साढ़े आठ करोड़ स्किल मैन पावर दुनिया में कमी होगी, इसलिए भारत के लिए संभावना है। पीएम सेतु एक सुनहरा अवसर है।
चौधरी ने कहा कि छात्र की बहन ने इंडिया स्किल में गोल्ड मेडल जीत लिया। वह पदक भले ही नहीं जीत पायी, लेकिन उनसे प्रेरणा लेकर कोविद कंकरणे ने शंघाई में पुरस्कार जीत कर बहन की मान बढ़ाया। लखनऊ में कैफ खान ने दसवीं में स्कूल छोड़ दिया, लेकिन शंघाई में पेंटिंग में रजत पदक जीत कर वापस लौटे हैं, मैं उनके यहां मिलकर आया हूं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहले लखनऊ के सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इनसे पहले केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे।



