newstechnologyउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबर

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को योगी सरकार देगी पैसा, 50 करोड़ रुपये स्वीकृत.

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने के बाद सब्सिडी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

यह राशि परिवहन विभाग के बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी के लिए तय मद से खर्च की जाएगी। इससे पिछले वर्ष से कुछ जिलों में रुकी सब्सिडी का भुगतान किया जा सकेगा।

निर्धारित लक्ष्य पूरा होने के कारण कुछ जिलों में सब्सिडी की प्रक्रिया पिछले वर्ष से दिसंबर से अस्थायी रूप से प्रभावित थी। अब स्वीकृत धनराशि से पात्र ग्राहकों को रुकी हुई सब्सिडी का लाभ मिलने की उम्मीद है।

रोबोटिक्स-मेडिकल टेक्नोलॉजी में हैं निवेश की संभावनाएं: ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने तकनीक और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को जोड़कर चिकित्सा सेवा और नवाचार का इकोसिस्टम तैयार करने की संभावना पर जापान के प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों के साथ मंथन किया।

उन्होंने कहा कि हेल्थकेयर सेक्टर में जापान के साथ सहयोग के लिए प्रदेश में व्यापक संभावनाएं हैं। फार्मा, मेडिकल डिवाइसेज, रोबोटिक्स और मेडिकल टेक्नोलाजी में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button