Main Storiesnews nउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश में दो आईएएस अफसरों का ट्रांसफर, बीएल मीणा बने राजस्व परिषद के अध्यक्ष

प्रदेश सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। राजस्व परिषद की अध्यक्ष व 1990 बैच की आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल बुधवार को सेवानिवृत्त हो गईं। उनके पास उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अध्यक्ष का भी प्रभार था।

अर्चना अग्रवाल के स्थान पर 1991 बैच के आईएएस अधिकारी बीएल मीणा को उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके पास उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण एवं रेशम विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा।
इसी प्रकार 1995 बैच के आईएएस अधिकारी अमृत अभिजात को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव का प्रभार पहले की तरह बना रहेगा।

  1. 1990 बैच की आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल बुधवार को सेवानिवृत्त
  2. अमृत अभिजात को परिवहन निगम के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
Like us share us

Related Articles

Back to top button