newsउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबर

उत्तर प्रदेश में नेताओं की सुरक्षा होगी अधिक मजबूत, योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ  जैकेट.

योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रमुख दलों के नेताओं की सुरक्षा मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट प्रदान की है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा मुखिया मायावती के पास तो पहले से ही बुलेटप्रूफ जैकेट है, अब योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों और अन्य नेताओं को इस सुविधा का लाभ दिया गया है।

बुलेटप्रूफ जैकेट पहली बार 52 नेताओं को प्रदान की गई है। जिनको बुलेटप्रूफ जैकेट दी गई है, उनमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का भी नाम है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाजपा नेताओं संगीत सोम और सुरेश राणा को भी बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराये जाने की जानकारी सामने आयी है।

अखिलेश यादव व मायावती समेत 52 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट दी गई है। इनके साथ ही 11 कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं। प्रदेश में Y से लेकर Z+ सुरक्षा श्रेणी पाने वाले नेताओं को इस तरह बुलेटप्रूफ जैकेट पहली बार उपलब्ध कराई गई हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए सुरक्षा मुख्यालय ने एहतियाती कदम के रूप में यह फैसला लिया है।

दस लाख रुपये की बताई जा रही एक जैकेट की कीमत

सुरक्षा मुख्यालय की ओर से इन बुलेटप्रूफ जैकेट की खरीद की गयी है। एक बुलेटप्रूफ जैकेट की कीमत करीब दस लाख रुपये बतायी जा रही है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन विशेष सुरक्षा इनपुट या खतरे के आकलन के आधार पर यह फैसला लिया गया है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button