उन्नाव जनपद से ताल्लुक रखने वाले जो भी युवा निजी क्षेत्र में ऐसी कंपनी की तलाश कर रहे हैं, जहां उन्हें सुरक्षा कर्मी या सुपरवाइजर के तौर पर जॉब मिल जाए, तो ऐसे सभी युवाओं के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा संबंधित एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी के साथ मिलकर प्रत्येक ब्लॉक में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।जहां प्रतिभाग कर युवा अपने बेहतर भविष्य की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं। यह जानकारी जिला सेवायोजन कार्यालय की अधिकारी प्रीती चन्द्रा नें एक पत्र जारी करके दी गई है।
14 हजार से 22700 तक होगा वेतन-
भर्ती अधिकारी मनीष कुमार सिंह के अनुसार जो भी युवा इस रोजगार मेले में प्रतिभा करेंगें अगर उनका सुरक्षा कर्मी एवं सुपरवाइजर के तौर पर चयन हो जाता है तो उनको 14 हजार रुपए से लेकर 22700 रुपए तक का वेतन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही पीएफ ग्रेच्युटी बोनस मेडिकल बीमा सालाना वेतन वृद्धि तथा दो बच्चों की पढ़ाई की सुविधा तक रहेगी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में क्वालिफिकेशन की अगर बात की जाए तो जहां सुरक्षाकर्मी के लिए 10वीं निर्धारित की गई है वहीं सुपरवाइजर के लिए 12वीं रखी गई है। युवा ज्यादा से ज्यादा इस रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।जिससे कि इंटरव्यू के माध्यम से जॉब मिल सके।
भर्ती अधिकारी के अनुसार
13/04/2026 को असोहा विकास खण्ड परिसर व 15/04/26 को नवाबगंज विकास खण्ड परिसर 16/04/26 मियागंज विकास खण्ड परिसर 17/04/26 को सफीपुर विकास खण्ड परिसर 20/04/26 को फतेहपुर 84 विकास खण्ड परिसर 21/04/26 को बांगरमऊ विकास खण्ड परिसर 22/04/26 को गंजमुरादाबाद विकास खण्ड परिसर 23/04/26 को औरास विकास खण्ड परिसर 24/04/26 को हसनगंज विकास खण्ड परिसर 2/05/26 को बीघापुर विकास खण्ड परिसर 4/04/26 को सी करन विकास खण्ड परिसर 05/05/26को बिछिया विकास खण्ड परिसर 06/05/26 को पुरवा विकास खण्ड परिसर 07/05/26 को हिलौली विकास खण्ड परिसर 08/05/26 को सुमेरपुर विकास खण्ड परिसर 09/05/26 को सिकन्दरपुर सरोसी सभी विकास खण्डों में समय प्रातः 10:00 से 3: 00 बजे तक भर्ती कैंप का आयोजन निम्न स्थानों पर किया जा रहा है। भर्ती के लिए उम्र 19 से 40 वर्ष, लंबाई 167.5 सेंटीमीटर एवं सुपरवाइजर हेतु 12 वीं पास उम्र 19 से 40 वर्ष, लंबाई 170 सेंटीमीटर,होनी चाहिए।
भर्ती के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं की मार्कशीट की फ़ोटो कॉपी एवं आधार कार्ड की फ़ोटो जमा कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।



