newsउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराजनीति

राहुल गांधी ने सड़कों के गड्ढों पर अफसरों को घेरा, तस्वीरें दिखाकर पूछा- अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दिशा समिति की बैठक में रायबरेली की खराब सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बैठक के दौरान अधिकारियों को सड़कों के गड्ढों की तस्वीरें दिखाईं और पूछा कि इन पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। राहुल गांधी ने कहा कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया और सड़क मरम्मत का काम तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। दिशा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा और सड़कों के रखरखाव को लेकर भी चर्चा हुई। राहुल गांधी ने अधिकारियों से जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा, ताकि सड़कों की स्थिति और मरम्मत कार्य की प्रगति की समीक्षा की जा सके।

आप लोग क्या कर रहे हैं? 

राहुल ने कहा कि जब सरकार फंड दे रही है तो काम क्यों नहीं हो रहा है? आप लोग क्या कर रहे हैं? इस मीटिंग में ऊंचाहार से BJP विधायक मनोज पांडेय, एमएलसी और राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद थे। कलेक्ट्रेट में करीब ढाई घंटे बैठक से पहले राहुल ने सुबह जनता दरबार लगाया, जहां महिला कांग्रेस नेता ने उन्हें राखी बांधी। राहुल े यहां सपा नेताओं ने भी मुलाकात की। राहुल लखनऊ रवाना हो गए हैं, जहां से वे दिल्ली जाएंगे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button