उत्तर प्रदेशताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराजनीति

राहुल गांधी पर FIR के विरोध में उतरे अखिलेश यादव, भाजपा पर कसा तंज

उत्तराखंड में कथित शुद्धिकरण का मामला उठाने को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज किए जाने की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निंदा की है। सपा प्रमुख ने भाजपा को दलित विरोधी बताते हुए उसकी हार तय होने की बात कही है।
पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद संबंधित स्थल पर कथित रूप से शुद्धिकरण किए जाने के आरोप लग रहे हैं।

राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोला था और कार्रवाई की मांग की थी। इस बीच उत्तराखंड में राहुल गांधी के विरुद्ध ही एफआइआर दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस से सपा का गठबंधन है। सोमवार को सपा मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान इस प्रश्न के उत्तर में अखिलेश यादव ने कहा कहा कि हम तो खुद पीड़ित हैं।

इसके बाद रात को उन्होंने एक्स पर लिखा,‘भाजपा की दलित विरोधी सोच ही उत्तराखंड में मंच धुलवाती है और नेता प्रतिपक्ष पर एफआइआर करवाती है। घोर निंदनीय। भाजपा ने अपनी हार के पराजय-पत्र पर खुद ही दस्तखत कर दिए हैं।’

Like us share us

Related Articles

Back to top button