Main StoriesnewsTravelउत्तर प्रदेशताजा खबरे

लखनऊ में दुर्घटना से बचा दुबई से आ रहा विमान, पक्षी के पंखे से टकराने के बाद भी सुरक्षित लैंडिंग

राजधानी लखनऊ में शनिवार को बड़ी विमान दुर्घटना टल गई। दुबई से लखनऊ आ रहा फ्लाई दुबई का विमान आसमान पक्षी से टकरा गया। इसके बाद भी पायलट ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराने में सफलता प्राप्त की।

दुबई ले लखनऊ आ रहे फ्लाई दुबई के विमान के पंख से हवा में ही कोई पक्षी टकरा गया। शनिवार को पंख से पक्षी के टकरा जाने के बाद विमान भले ही थोड़ा असंतुलित हो गया, लेकिन पायलट ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा दी। विमान में 143 यात्रियों के साथ 20 क्रू मेंबर भी सवार थे।

दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाइट FD-443 को सुबह 6:35 बजे लखनऊ आनी थी। खराब मौसम की वजह से विमान करीब 38 मिनट लेट था। एयरपोर्ट के पास पहुंचने पर विमान बर्ड हिट का शिकार हो गया।

चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के दौरान विमान से पक्षी टकरा गया। पायलट ने लैंडिंग के लिए तुरंत क्लियर रनवे की मांग की। एयरपोर्ट अथॉरिटी तुरंत हरकत में आई और फ्लाइट के लिए रनवे खाली कराया।

पायलट ने सूझबूझ से विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतारा। सभी को उतारने के बाद एयरलाइन के इंजीनियर्स की टीम ने इंजन की जांच की। लैंडिंग के बाद विमान को रनवे से हटाकर पार्किंग बे में खड़ा कर दिया गया, जहां उसकी विस्तृत तकनीकी जांच की गई।

अगर सामान्य लैंडिंग हुई होती तो विमान को सुबह करीब 8:15 बजे से पहले दुबई के लिए रवाना कर दिया जाता, लेकिन चेकिंग के लिए इसको रोका गया है। सौ प्रतिशत पॉजिटिव रिजल्ट के बाद ही विमान को उड़ने की इजाजत दी जाएगी।

लखनऊ से दुबई के लिए 2 डायरेक्ट फ्लाइट हैं। एक यही फ्लाइट (एफडी-443) है। दूसरी रात में 10:20 बजे लखनऊ से दुबई जाती है। वह भी फ्लाई दुबई कंपनी की ही (एफजेड 8158) है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button