
यूपी में भारी बारिश और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने शासन-प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
अतिवृष्टि या आकाशीय बिजली के कारण हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का त्वरित आकलन कर प्रभावितों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अधिकारी प्रभावित परिवारों से लगातार संपर्क बनाए रखें और राहत व बचाव कार्यों में कोई ढिलाई न बरतें।
सीएम योगी ने जनता से अपील किया है कि आकाशीय बिजली चमकने या खराब मौसम के दौरान लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। नदियों, तालाबों और जलाशयों के आसपास स्नान करते समय विशेष सतर्कता बरतें।

18 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’
मौसम विभाग ने निम्नलिखित जिलों में अत्यधिक वर्षा और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है-
- आगरा
- अलीगढ़
- अमेठी
- औरैया
- अयोध्या
- बागपत
- बांदा
- बाराबंकी
- भदोही
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- इटावा
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गौतम बुद्ध नगर
- गाजियाबाद
- हमीरपुर
- हापुड़



