उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

शिक्षकों ने ही किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, सरकारी विद्यालय में फहराया उल्टा तिरंगा

अरशद क़ुददूस
बहराइच ज़िला संवाददाता(सू.सं.)।
देश की आन बान और शान तिरंगा राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। लेकिन बहराइच के शिवपुर ब्लाक के राजकीय हाईस्कूल विद्यालय ईंटहा में गणतंत्र दिवस पर्व पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उल्टा फहरा दिया गया। हाल यह रहा कि ध्वज उल्टा लहराता रहा लेकिन जिस शिक्षण संस्थान में तिरंगे के सम्मान का बच्चों को पाठ पढ़ाया जाता है उसी विद्यालय में तिरंगे के हो रहे अपमान पर न तो प्रधानाध्यापक का ध्यान आकर्षित हुए न ही किसी शिक्षक या विद्यालय कर्मी का को ध्यान गया। जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस के मौके पर बुद्धवार सुबह शिवपुर ब्लॉक के राजकीय विद्यालय ईंटहा में ध्वज रोहण किये जाने के बाद जब स्थानीय लोगों की नजर लहराते उल्टे तिरंगे पर गई तो तब इलाके में चर्चा का विषय बन गया। वहीं राष्ट्र ध्वज अपमान प्रकरण पर काँग्रेस नेता विनय सिँह ने खेद प्रकट करते हुऐ कहा कि तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने शासन प्रशासन से तत्काल राष्ट्रद्रोह के तहत मुकदमा पँजीकृत करके दोषियोँ पर कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए। यही नही उन्होंने प्रशासन से तिरंगे का अपमान करने वालों को जेल तक भेजे जाने की माँग की है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button