बहराइच

बाबा साहब के संघर्ष ने पिछड़े वर्ग को दिलाई नई पहचान : नंदेश्वर

@अनुराग गुप्ता

बहराइच। समाजवादी पार्टी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नन्देश्वर नन्द यादव ने की। वहीं सभा में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने बाबा साहब के जीवन, उनके योगदान और संघर्षों पर अपने विचार साझा किए।
लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष नन्देश्वर नन्द यादव ने कहा कि बाबा साहब के संघर्ष ने समाज के पिछड़े वर्गों को नई पहचान और दिशा दी। उनके विचारों को आगे बढ़ाते रहना तथा समाज में समानता पैदा करना उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सपा नेता हर्षित त्रिपाठी व युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश सिंह शैलू ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से हर वर्ग को अधिकार और समानता का संदेश दिया। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में न्याय और समानता स्थापित करनी है।
अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष संत कुमार पासी ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन त्याग, संघर्ष और सामाजिक बदलाव का प्रतीक है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर वंचितों के हक की लड़ाई को आगे बढ़ाना होगा।
समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष उत्तम सिंह ने कहा कि बाबा साहब के विचार केवल भारत के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं। आज उनकी शिक्षाओं को अपनाने की जरूरत पहले से ज्यादा है।
कार्यक्रम में मोबीन ख़ान, मयंक मिश्रा, महबूब अली, अन्नू गुप्ता, शैलेंद्र यादव, प्रांशु मिश्रा रितेश यादव अमरदीप आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में बाबा साहब के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया गया।

Like us share us

Related Articles

Back to top button