उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

निषाद पार्टी के मुखिया का दावा, मेरे संपर्क में हैं समाजवादी पार्टी के दो दर्जन से ज्यादा सांसद

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के सपा में टूट के दावे का तो अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के साथ सपा के सांसद सनातन पांडेय खंडन कर चुके हैं, अब निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद इनको विचलित कर रहे हैं।

मंत्री निषाद ने मीडिया से कहा है कि सपा समेत पूरा विपक्ष कई समय से सत्ता से बाहर है। विपक्ष के नेता जब सरकार में आएंगे तो ही अपने क्षेत्र का विकास करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में जो हिंदुत्व विचारधारा के नेता हैं। वो उनसे मिलने आते रहते है। निषाद ने आगे कहा कि ये सभी सांसद उनसे लगातार संपर्क में है और केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार में आने के लिए तैयार हैं।उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के परिवार के चार-पांच लोगों को छोड़कर बाकी सभी नेता और सांसद तो सपा छोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं। जिसके बाद से ओमप्रकाश राजभर और सपा मुखिया अखिलेश यादव के बीच सोशल मीडिया पर वार और पलटवार का जबरदस्‍त दौर चल रहा है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button