
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार में विद्यार्थियों के रोजगारपरक शिक्षा व कौशल विकास पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के गन्ना एवं चीनी विभाग ने सहकारी गन्ना समितियों के माध्यम से संचालित विद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता व विद्यार्थियों के कौशल विकास को नई दिशा देने की पहल शुरू की है। इसके लिए वाधवानी फाउंडेशन की सहयोगी संस्था स्किल्स डेवलपमेंट नेटवर्क (एसडीएन) के सहयोग से प्रदेश के चयनित शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 जुलाई से 15 जुलाई, 2026 तक लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान, लखनऊ में आयोजित होगा।
इसमें प्रदेश के 8 प्रमुख गन्ना उत्पादक जिलों बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बलरामपुर और बस्ती से चयनित 40 शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। उत्तर प्रदेश गन्ना एवं चीनी आयुक्त मिनिस्ती एस. के मुताबिक प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक कौशल, रोजगारपरक शिक्षा और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित करना है, ताकि वे अपने-अपने शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को नई तकनीकों और रोजगारपरक कौशल से जोड़ सकें। इससे छात्रों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक रोजगार बाजार की मांग के अनुरूप तैयार करने में सहायता मिलेगी।प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शिक्षक सहकारी गन्ना समितियों के सहयोग से संचालित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में व्यावहारिक दक्षता विकसित कर उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धी चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है।
अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ ‘भरत नगर’, CM योगी ने वापस दिलाई भरत की तपोभूमि की ऐतिहासिक पहचान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने अयोध्या जिले के भदरसा कस्बे का नाम बदलकर ‘भरत नगर’ कर दिया है। सरकार के इस निर्णय के बाद से श्रद्धालुओं में उत्साह है। उनकी सनातन आस्था को सम्मान …
आप का पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने माना IB अधिकारी अंकित का हत्यारा. दिल्ली दंगा केस में फैसला.
फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़के सांप्रदायिक दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा लापता हो गए थे। इसके अगले दिन उनका शव चांद बाग पुलिया के पास एक नाले से बरामद हुआ था, जिस पर चोटों के गहरे निशान थे। दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों …
राम मंदिर के पहले CEO को मिलेगा बंगला, मोटी सैलरी और लग्जरी गाड़ी; ट्रस्ट ने तय किया प्रोफेशनल मॉडल.
राम मंदिर ट्रस्ट पहली बार मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति करेगा। इस पद पर चयनित अधिकारी को आवास, वाहन, वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। मंदिर की प्रशासनिक, वित्तीय, सुरक्षा और श्रद्धालु व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उसी के पास होगी। नियुक्ति के लिए अनुभवी और निष्कलंक छवि वाले उम्मीदवार की तलाश जारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र …
हवाई किराए की मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से दो सप्ताह में मांगे नए नियम.Airfare Regulation
हवाई टिकटों के दाम अचानक कई गुना बढ़ जाने की समस्या और शिकायतें के मद्देनजर आज S. Laxminarayanan द्वारा दायर जनहित याचिका (W.P.(C) No. 1124/2025) पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिका के तथ्यों पर गौर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से दो हफ्तों में कदम उठाने को कहा है। यह मामला यात्रियों के …
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी व CM योगी ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया
विजय कुमार निगम उन्नाव/लखनऊ:- केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी के साथ सोमवार को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। उन्नाव में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। अब सभी नेता वाया एक्सप्रेस-वे कार से लखनऊ लौटे। इस एक्सप्रेस-वे से अब लखनऊ-कानपुर का …
मुख्यमंत्री योगी “अपराधियों के लिए उत्तर प्रदेश में जगह नहीं,करें सख्त कार्रवाई”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने प्रदेश भर से आए हर फरियादी से मुलाकात की, उनकी शिकायत सुनी और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। अवैध कब्जे से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायत मिलने पर ऐसे मामलों की सख्ती से जांचकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई …
मुख्यमंत्री योगी “40 करोड़ पौधरोपण नए उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य और जनसंकल्प का प्रतीक”
विजय कुमार निगम लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 40 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य पूरा कर नया इतिहास रच दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों के नाम एक भावनात्मक पाती लिखकर उन्हें बधाई दी और इस जनभागीदारी अभियान को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। …
मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में महिलाओं के जीवन में आ रहा बड़ा बदलाव
विजय कुमार निगम लखनऊ:- कभी विकास और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझने वाला सोनभद्र और आसपास का क्षेत्र अब महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण उद्यमिता की नई पहचान बन गया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार से सटे इस इलाके में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी आदिवासी महिलाएं आज महुआ-श्रीअन्न (मिलेट्स) के जरिए सफल कारोबार …
योगी सरकार विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा देकर बनाना चाहती है सक्षम
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार में विद्यार्थियों के रोजगारपरक शिक्षा व कौशल विकास पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के गन्ना एवं चीनी विभाग ने सहकारी गन्ना समितियों के माध्यम से संचालित विद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता व विद्यार्थियों के कौशल विकास को नई दिशा देने …
योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी
विजय कुमार निगम लखनऊ/आगरा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नकली और अवैध दवा कारोबार के खिलाफ चल रहे प्रदेशव्यापी अभियान में उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने आगरा में अब तक की सबसे बड़ी और सबसे निर्णायक कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के संगठित दवा सिंडिकेट की परतें खोल दी हैं। …



