
विजय कुमार निगम लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 40 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य पूरा कर नया इतिहास रच दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों के नाम एक भावनात्मक पाती लिखकर उन्हें बधाई दी और इस जनभागीदारी अभियान को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आने वाली पीढ़ियों के प्रति उत्तरदायित्व का संदेश देने वाला जनआंदोलन है।

उन्होंने लिखा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ और आज जनभागीदारी के बल पर एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 पर्यावरण संरक्षण को नई ताकत देने वाला महाअभियान बन गया है। उनके अनुसार 40 करोड़ पौधारोपण नए उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य, जनसंकल्प और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है। योगी आदित्यनाथ ने भारतीय संस्कृति में वृक्षों के विशेष महत्व का उल्लेख करते हुए लिखा कि हमारी सभ्यता को ‘अरण्य संस्कृति’ कहा जाता है। उन्होंने लिखा कि वनों में ही वेद, उपनिषद और अन्य महान ग्रंथों की रचना हुई तथा ऋषि-मुनियों ने लोकमंगल का चिंतन किया। उन्होंने इस अभियान को सनातन चेतना का महोत्सव बताया।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि आयुर्वेद के अनुसार प्रत्येक पौधे में औषधीय गुण निहित हैं और वृक्ष जीवन के आधार हैं। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए लिखा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पीपल को अपना स्वरूप बताया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 से 2023 के बीच उत्तर प्रदेश के वन एवं वृक्ष आवरण में 3.38 लाख एकड़ की ऐतिहासिक वृद्धि हुई है और प्रदेश का हरित आवरण बढ़कर 9.96 प्रतिशत तक पहुंच गया है। उन्होंने लिखा कि अब तक प्रदेश में 280 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने लिखा कि पर्यावरण असंतुलन, कार्बन उत्सर्जन में कमी और जैव विविधता संरक्षण का सबसे प्रभावी उपाय वृक्षारोपण है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे वृक्षारोपण को जन्मदिन, विवाह, बेटी की विदाई तथा अन्य शुभ अवसरों से जोड़ें। उन्होंने बच्चों के जन्मदिन पर एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प लेने का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने बेटी की विदाई पर स्नेह और स्मृति के प्रतीक के रूप में पौधा लगाने का भावनात्मक संदेश देते हुए प्रत्येक परिवार से अधिकाधिक वृक्ष लगाने और उनका संरक्षण करने की अपील की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रत्येक पौधा हरित, सुरक्षित और समृद्ध उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव बनेगा।
लखनऊ में करीब दो घंटा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रवास, कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को करेंगे सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। लखनऊ में पीएम मोदी का करीब दो घंटा का प्रवास रहेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित करेंगे। प्रधानमंत्री आज शाम को करीब पांच बजे लखनऊ पहुंचेंगे और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शाम 5:30 बजे से …
यूपी में मेडिकल कॉलेजों के मूल्यांकन के लिए बनेगा ‘UP-MCEI’ इंडेक्स, गुणवत्ता सुधार पर योगी सरकार का जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बीते साढ़े नौ वर्षों के दौरान व्यापक बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से लेकर चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विस्तार तक सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को नई मजबूती दी है। …
पीएम मोदी ने ITI के मेधावियों का बढ़ाया हौसला, बोले- यह कभी मत सोचना अकेले हैं, मेरे साथ पूरे करें अपने सपने
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में युवाओं को कौशल विकास का संदेश देने के साथ उनके अंदर जोश भी भरा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वाले पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि पीएम मोदी ने हुनरमंदों के योगदान को जमकर सराहा। उन्होंने दस मेधावियों को सम्मानित करने के साथ देश भर से …
लखनऊ में पीएम मोदी ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, भारत करेगा वर्ल्ड स्किल्स एशिया 2027 की मेजबानी
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के कौशल दीक्षा समारोह में पीएम मोदी ने युवाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी है। शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह को संबाेंधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा के अगले साल 2027 में भारत एशिया की सबसे बड़ी स्किल प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें देश–विदेश के …
लखनऊ में PM नरेन्द्र मोदी बोले- आक्रांताओं ने सबसे पहले की हमारे देश के हुनर पर चोट, लौटाएंगे वैभव
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजधानी लखनऊ से युवाओं को कौशल विकास का संदेश देने वाले पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दस मेधावियों को सम्मानित करने के साथ उनको संबोधित भी किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान …
राई और मयूर नृत्य से लखनऊ में हुआ PM मोदी का स्वागत, लोकसंस्कृति के रंगों में रंगी राजधानी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में शनिवार को राजधानी की सड़कें सांस्कृतिक रंगों और रोशनी से जगमगा उठीं। दीक्षा समारोह में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सड़क के दोनों ओर बिजली की झालरों से आकर्षक सजावट की गई थीं। रोशनी …
AI और साइबर हमलों से निपटने की तैयारी, यूपी की साइबर सुरक्षा नीति पर लखनऊ में होगा बड़ा मंथन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम टेक्नोलॉजी और तेजी से बदलते डिजिटल परिदृश्य में साइबर हमलों के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश को भविष्य के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू होने जा रही है। प्रदेश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकारी डेटा और महत्वपूर्ण सूचना प्रणालियों को सुरक्षित बनाने के लिए …
मां के अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ लौटे सीएम योगी आदित्यनाथ, करेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी की अगवानी
उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हरिद्वार में मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने लखनऊ का रुख किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोपहर में लखनऊ पहुंचने पर पीएम मोदी के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री शाम को पांच पर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय …
मुख्यमंत्री योगी की उ.प्र. पुलिस और होगी हाईटेक, तीन संस्थानों से हुआ एमओयू
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस को आधुनिक और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल पुलिसिंग और डेटा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए यूपी पुलिस ने आईआईटी कानपुर, डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन और प्रोटियन ई-जीओवी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ …
‘दुनिया युद्ध पर चर्चा कर रही, भारत अपनी संस्कृति और रिश्तों की बात कर रहा’, SCO में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO शिखर सम्मेलन में कहा, भारत आए सभी अतिथियों का मैं स्वागत करता हूं और उन्हें बधाई देता हूं।’ पीएम ने कहा, ‘ऐसे समय में जब दुनिया में युद्ध और अशांति की चर्चाएं हावी हैं, हम भारत में सभ्यताओं के बीच संवाद और कनेक्टिविटी (संपर्क) पर चर्चा कर रहे हैं।’ प्रधानमंत्री …



