Main Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

UP चुनाव से पहले फिर SIR का दावा, अखिलेश बोले-BJP की साजिश से सावधान रहें’

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले एक और एसआईआर करा सकती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता से मतदाता सूची में होने वाले बदलावों को लेकर सतर्क रहने की अपील की। हालांकि, एसआईआर को लेकर उनका बयान राजनीतिक आरोप के तौर पर सामने आया है।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में विभिन्न दलों के कई नेताओं को सपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआइआर को लेकर बड़ा दावा किया।

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में वोटों की कथित हेराफेरी के जरिए चुनाव जीता और अब उत्तर प्रदेश में भी मतदाता सूची को लेकर साजिश की जा सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले फिर से एसआईआर कराया जा सकता है और उसके बाद नई वोटर लिस्ट तैयार होगी। अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी इस तरह की किसी भी प्रक्रिया पर नजर रखेगी और लोगों को अपने नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में संकीर्ण सोच रखने वाले लोग पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) से घबराए हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में पीडीए की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महंगाई पर नियंत्रण के लिए ‘दाम बांधो’ नीति लागू की जाएगी। सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर गरीबों की बजाय बड़े लोगों के हित में काम करने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मां के अपमान और चढ़ावे की चोरी का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा। लखनऊ के कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। प्रतापगढ़ की रानीगंज सीट से 2007 में बसपा विधायक रहे राम शिरोमणि शुक्ला ने सपा की सदस्यता ली। पीलीभीत की बरखेड़ा सीट से पूर्व सपा विधायक और अखिलेश सरकार में राज्यमंत्री रहे हेमराज वर्मा ने भी पार्टी में वापसी की। वह 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अब्दुल मन्नान ने भी सपा का दामन थामा। इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा मौर्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों समेत कई स्थानीय नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राजेंद्र चैधरी समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का लक्ष्य दोहराया गया।

बीबीएयू का 11वां दीक्षा समारोह, राजनाथ सिंह बोले- ‘मेक इन इंडिया” की सफलता के पीछे ‘बिलीव इन इंडिया’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज हम केवल नियम फालो नहीं करते, नियम बनाते भी हैं। आज की युवा पीढ़ी को अपनी पहचान पर गर्व है। अपनी सभ्ययता पर विश्वास है। अपने देश के भविष्य पर भरोसा है। यह नए भारत में बहुत बड़ा परिवर्तन है। यानी यह कहा जा सकता है कि …

Like us share us

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माना सरकारी गेस्ट हाउस से अच्छा है श्री राम सीनियर सिटीजन होम, किया लोकार्पण

तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय पर लखनऊ पहुंचे ।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोमती नगर के विशाल खंड में श्री राम सीनियर सिटीजन होम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने श्री राम सीनियर सिटीजन होम को किसी भी सरकारी गेस्ट हाउस से बेहतर बताया उन्होंने कहा कि जिस गेस्ट हाउस में हम लोग रुकते …

Like us share us

गरीबों का इलाज होगा मुफ्त, अखिलेश यादव ने UP की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कही बड़ी बात

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज उत्तर प्रदेश में चिकित्सकों और अर्धचिकित्साकर्मियों की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा के सत्ता में आने पर गरीबों का मुफ्त इलाज किया जाएगा और मुफ्त दवाइयां दी जाएंगी। यादव ने यहां पार्टी मुख्यालय में दावा किया कि …

Like us share us

गोरखपुर में सीएम योगी बोले: व्यापारी-बेटी की सुरक्षा पर संकट खड़ा किया, तो जेल और जहन्नुम का रास्ता खुला है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब न बिजली का संकट है और न ही सुरक्षा की चिंता। व्यापारी और बेटी की सुरक्षा पर संकट खड़ा करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी और बेटी की सुरक्षा के लिए संकट खड़ा करेगा, उसके लिए जेल और …

Like us share us

नेपाल त्रासदी पर WHO ने बढ़ाया मदद का दायरा…!

नयी दिल्ली । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) नेपाल में आई बाढ़ को लेकर अपनी मदद का दायरा बढ़ा रहा है, जिसके तहत तत्काल 150,000 अमेरिकी डॉलर की धनराशि जारी की गई है। आवश्यकता आकलन जारी रहने के साथ-साथ अतिरिक्त संसाधन जारी किए जाने की उम्मीद है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस …

Like us share us

UP चुनाव से पहले फिर SIR का दावा, अखिलेश बोले-BJP की साजिश से सावधान रहें’

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में विभिन्न दलों के कई नेताओं को सपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और मतदाता सूची के विशेष …

Like us share us

टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, सीएम योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन.

यूपी टीईटी 2026 पास करने वाले करीब 13.3 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक भर्ती जल्द शुरू होने की जानकारी दी है। शिक्षक पदों के लिए अधियाचन भेजा जा चुका है और विज्ञापन जल्द जारी होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल …

Like us share us

आरक्षण पर NDA में घमासान, चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी और उनके बेटे के इस्तीफे की मांग की

नयी दिल्ली । अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को लेकर चल रही बहस अब सत्तारूढ़ एनडीए के भीतर भी तीखी होती दिखाई दे रही है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के आरक्षण में क्रीमी लेयर …

Like us share us

बरेली के नवोदय अस्पताल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पांच मंजिला नवोदय अस्पताल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। इससे पूरी इमारत में घना धुआं फैल गया। आनन-फानन में सभी मरीजों को सुरक्षित तरीके निकालकर नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि …

Like us share us

(Belonging: A Journey of Love) छपने से पहले क्यों विवाद में सोनिया की आत्मकथा, क्या प्रकाशक के लिए दुनिया से अलग है भारत का सच?

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की नवंबर में लॉन्च होने वाली आत्मकथा- ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) को लेकर प्रकाशन से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, हाल ही में सामने आया था कि किताब के प्रकाशन के अधिकार हासिल करने वाली कंपनी- पेंग्विन रैंडम हाउस ने …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button