
लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश यादव ने आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, च्क्। रथ अभियान और आरक्षण समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उन विधानसभा सीटों पर विशेष फोकस कर रही है, जहां पार्टी अब तक चुनाव नहीं जीत सकी है। उन्होंने कहा कि संगठन के लोगों के साथ बैठक कर ऐसी सीटों पर मंथन किया गया है और पार्टी इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए रणनीति तैयार कर रही है। पीडीए रथ के रंग को लेकर उठ रहे सवालों पर अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ लोगों को रथ का रंग दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को आंख के इलाज की जरूरत है। अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी नकारात्मक गाने या प्रचार नहीं करना चाहती, लेकिन जिस प्लेटफॉर्म पर चुनाव लड़ा जा रहा है, वहां समाजवादी पार्टी पीछे नहीं रहना चाहती। अखिलेश यादव ने दावा किया कि सोशल मीडिया के जरिए नैरेटिव सेट करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भी डिजिटल माध्यमों के जरिए जनता तक अपनी बात पहुंचाएगी। पीडीए रथ को लेकर समाजवादी पार्टी ने 24 सितंबर से अभियान शुरू करने की घोषणा की है। अखिलेश यादव ने सरकारी विभागों में आरक्षण को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे पर एक बुक जारी की थी, लेकिन सरकार की ओर से उसका कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीए समाज के अधिकारों और आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को चुनाव में प्रमुखता से उठाएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 151 से अधिक स्थानों पर आंबेडकर की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अखिलेश यादव ने पीडीए ऑडिट के तहत 151 मामलों का दावा किया और कहा कि इनमें से कई मामलों में आरोपी अज्ञात हैं। ये आंकड़े अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की ओर से प्रस्तुत किए गए दावे हैं। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में पेपर लीक के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 20 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं और आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों में भर्ती न करनी पड़े, इसके लिए जानबूझकर पेपर लीक कराए गए। उन्होंने आउटसोर्सिंग व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ा एक एआई वीडियो भी दिखाया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव जिस प्लेटफॉर्म पर लड़ा जा रहा है, उसमें समाजवादी पार्टी पीछे नहीं रहना चाहती। उन्होंने बीजेपी पर नकारात्मक सोच के साथ काम करने का आरोप लगाया और कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी बात सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों से जनता तक पहुंचाएगी। अखिलेश यादव ने गोवंश संरक्षण को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गायों के संरक्षण और रखरखाव के लिए व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि सरकार के पास यह आंकड़ा होना चाहिए कि प्रदेश में कितनी गायें थीं और कितनी की मौत हुई। अखिलेश यादव ने कहा कि भविष्य में गोवंश के लिए चारे और संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अखिलेश यादव ने महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर कानून और योजना के तहत महिलाओं के लिए 20 लाख रुपये तक की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बीजेपी से सवाल किया कि महिलाओं को पैसा देने के लिए धन की व्यवस्था कहां से होगी और कहा कि समाजवादी पार्टी भी अपनी योजना का स्रोत बताएगी। अखिलेश यादव ने दावा किया कि जैसे ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होगा, बीजेपी चुनाव हार जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की फिल्म रिलीज होने से पहले ही फ्लॉप हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने संगठन को मजबूत कर रही है और उन सीटों पर विशेष रणनीति तैयार कर रही है, जहां पार्टी को अब तक सफलता नहीं मिली है। अखिलेश यादव ने हाथरस की बेटी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज भी न्याय नहीं मिला है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली और न्याय व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि न्यायालय की ओर से समय-समय पर सरकार के खिलाफ टिप्पणियां की जाती हैं, लेकिन सरकार उन पर ध्यान नहीं देती। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पीडीए, आरक्षण, पेपर लीक, महिला योजनाओं, गोवंश संरक्षण और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होती दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी अपने पीडीए अभियान के जरिए इन मुद्दों को जनता तक ले जाने की तैयारी में है।
लखनऊ में करीब दो घंटा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रवास, कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को करेंगे सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। लखनऊ में पीएम मोदी का करीब दो घंटा का प्रवास रहेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित करेंगे। प्रधानमंत्री आज शाम को करीब पांच बजे लखनऊ पहुंचेंगे और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शाम 5:30 बजे से …
यूपी में मेडिकल कॉलेजों के मूल्यांकन के लिए बनेगा ‘UP-MCEI’ इंडेक्स, गुणवत्ता सुधार पर योगी सरकार का जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बीते साढ़े नौ वर्षों के दौरान व्यापक बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से लेकर चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विस्तार तक सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को नई मजबूती दी है। …
पीएम मोदी ने ITI के मेधावियों का बढ़ाया हौसला, बोले- यह कभी मत सोचना अकेले हैं, मेरे साथ पूरे करें अपने सपने
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में युवाओं को कौशल विकास का संदेश देने के साथ उनके अंदर जोश भी भरा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वाले पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि पीएम मोदी ने हुनरमंदों के योगदान को जमकर सराहा। उन्होंने दस मेधावियों को सम्मानित करने के साथ देश भर से …
लखनऊ में पीएम मोदी ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, भारत करेगा वर्ल्ड स्किल्स एशिया 2027 की मेजबानी
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के कौशल दीक्षा समारोह में पीएम मोदी ने युवाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी है। शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह को संबाेंधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा के अगले साल 2027 में भारत एशिया की सबसे बड़ी स्किल प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें देश–विदेश के …
लखनऊ में PM नरेन्द्र मोदी बोले- आक्रांताओं ने सबसे पहले की हमारे देश के हुनर पर चोट, लौटाएंगे वैभव
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजधानी लखनऊ से युवाओं को कौशल विकास का संदेश देने वाले पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दस मेधावियों को सम्मानित करने के साथ उनको संबोधित भी किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान …
राई और मयूर नृत्य से लखनऊ में हुआ PM मोदी का स्वागत, लोकसंस्कृति के रंगों में रंगी राजधानी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में शनिवार को राजधानी की सड़कें सांस्कृतिक रंगों और रोशनी से जगमगा उठीं। दीक्षा समारोह में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सड़क के दोनों ओर बिजली की झालरों से आकर्षक सजावट की गई थीं। रोशनी …
AI और साइबर हमलों से निपटने की तैयारी, यूपी की साइबर सुरक्षा नीति पर लखनऊ में होगा बड़ा मंथन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम टेक्नोलॉजी और तेजी से बदलते डिजिटल परिदृश्य में साइबर हमलों के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश को भविष्य के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू होने जा रही है। प्रदेश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकारी डेटा और महत्वपूर्ण सूचना प्रणालियों को सुरक्षित बनाने के लिए …
मां के अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ लौटे सीएम योगी आदित्यनाथ, करेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी की अगवानी
उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हरिद्वार में मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने लखनऊ का रुख किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोपहर में लखनऊ पहुंचने पर पीएम मोदी के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री शाम को पांच पर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय …
मुख्यमंत्री योगी की उ.प्र. पुलिस और होगी हाईटेक, तीन संस्थानों से हुआ एमओयू
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस को आधुनिक और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल पुलिसिंग और डेटा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए यूपी पुलिस ने आईआईटी कानपुर, डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन और प्रोटियन ई-जीओवी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ …
‘दुनिया युद्ध पर चर्चा कर रही, भारत अपनी संस्कृति और रिश्तों की बात कर रहा’, SCO में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO शिखर सम्मेलन में कहा, भारत आए सभी अतिथियों का मैं स्वागत करता हूं और उन्हें बधाई देता हूं।’ पीएम ने कहा, ‘ऐसे समय में जब दुनिया में युद्ध और अशांति की चर्चाएं हावी हैं, हम भारत में सभ्यताओं के बीच संवाद और कनेक्टिविटी (संपर्क) पर चर्चा कर रहे हैं।’ प्रधानमंत्री …



