अंतरराष्ट्रीयताजा खबरे

आमेरिका में सबसे ज़्यादा कोरोना के मरीज़ : एक दिन में 345 लोगों की हुई मौत

IC-CNN

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की चपेट में आकर 345 लोगों की मौत हो गई है, जबकि यहां 18000 नये मामले सामने आए हैं।इस लिहाज से अमेरिका में हर मिनट में लगभग 13 कोरोना के नये मरीज सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस इटली और स्पेन में तो कहर बरपाने के बाद अब अमेरिका में विनाशक बन गया है।

इसी के साथ अमेरिका में कोरोना से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 100000 पार कर गई है. इसी के साथ ही अमेरिका ने कोरोना केस के मामले में चीन, इटली और स्पेन को पीछे छोड़ दिया है।

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी का ही ट्रैकर बताता है कि अमेरिका में ताजा आंकड़ों के मुताबिक 1,04,007 कोरोना के मरीज हैं। जबकि यहां अबतक 1693 लोगों की मौत हो चुकी है। इन आंकड़ों के साथ ही अमेरिका अब कोरोना से प्रभावित दुनिया का सबसे बड़ा देश है। अमेरिका में अब इटली से 15000 और चीन से 20000 हजार ज्यादा मामले हैं।हालांकि इटली के मुकाबले अमेरिका में मृत्यु दर कम है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button