Main Storiesचुनावताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस का दावा-इंडिया ब्लॉक की रैली में जुटेंगे 10 लाख से ज्यादा लोग, व्यापारियों को नुकसान पहुंचाना मकसद नहीं

नयी दिल्ली । दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो चुकी है। भाजपा नेताओं ने रैली के कारण व्यापारियों और आम लोगों को होने वाली परेशानियों पर सवाल उठाए, इसी बीच कांग्रेस नेताओं ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि रैली आयोजित करने का मकसद व्यापारी वर्ग को किसी तरह का नुकसान पहुंचाना नहीं है। इस रैली में 10 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। कांग्रेस सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी ने कहा कि 1 नवंबर को यहां पर वोट बचाओ को लेकर रैली होने वाली है। हमारी मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाया जाए। अगर इस मामले में संसद में ठीक से चर्चा हुई होती, तो आज ऐसी नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि इस रैली को सफल बनाने के लिए देशभर से लोग यहां आ रहे हैं। कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि 10 लाख से ऊपर लोग आएंगे। दिल्ली का दिल बहुत बड़ा है। रैली के कारण व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका के सवाल पर उन्होंने कहा कि बुधवार को जब मार्केट खुली हुई थी, तब भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की रैली से व्यापारियों को नुकसान नहीं हुआ लेकिन रविवार को जब मार्केट बंद है, तब विपक्ष की रैली से व्यापारियों को नुकसान हो जाएगा? बताइए, इस बात पर कौन विश्वास करेगा?

उन्होंने कहा कि बहुत अच्छी व्यवस्था है और पूरी तैयारी हो चुकी है। बरसात के बावजूद हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत आपको कल देखने को मिलेगी। कांग्रेस सांसद कर्मवीर सिंह बौद्ध ने कहा कि संविधान पर हमला हो रहा है। संविधान द्वारा बनाई गई सभी संवैधानिक संस्थाओं पर एक-एक करके भाजपा सरकार ने कब्जा कर लिया है। लाखों-करोड़ों वोट काटकर हारी हुई सरकार को जिताने का काम किया गया है। देश का संविधान खतरे में है, इसलिए रामलीला मैदान का पंडाल छोटा पड़ जाएगा। लोग बहुत उत्साहित हैं। कई लोग दिल्ली पहुंच चुके हैं और कई अभी आ रहे हैं। एक बहुत बड़ी और ऐतिहासिक रैली होगी। सीईसी ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी हमारे भाई हैं। हमारा मकसद उनका नुकसान कराना नहीं है। संविधान और लोकतंत्र खतरे में है, उसे बचाना हमारी प्राथमिकता है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने रैली के कारण व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका के सवाल पर कहा कि जब देश का लोकतंत्र और संविधान सुरक्षित रहेगा, तभी हम दीपावली और होली मना पाएंगे। यह रैली देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। यह राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के साथियों का आह्वान है। अब यह एक जनआंदोलन बन चुका है। कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि एक नवंबर को रविवार है और आसपास का बाजार बंद रहता है। जब लाखों लोग दिल्ली आएंगे तो उससे व्यापार बढ़ेगा। व्यापार के नुकसान का सवाल नहीं है। भाजपा से जुड़े व्यापारी झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं। मैं यह कहता हूं कि जो व्यापारी भाजपा के झूठ में शामिल नहीं हैं, उन सभी का इस रैली में आह्वान है। आइए, हमारे साथ शामिल हों। हम लोगों के वोट को बचाने का काम करेंगे। यह एक ऐतिहासिक रैली है। राहुल गांधी और खड़गे के नेतृत्व में पूरा इंडिया ब्लॉक मिलकर आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ रहा है। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों लोग शामिल होने आ रहे हैं। पिछले 20 साल में शायद इतनी बड़ी रैली कभी नहीं हुई होगी। लोग पूरे उत्साह और उमंग के साथ अपनी जेब से खर्च करके इसमें शामिल होने आ रहे हैं। यह संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। संवैधानिक संस्थाओं और वोट के अधिकार को बचाने की लड़ाई है। यह देश का आंदोलन है, जिसमें लोग बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं। हम दिल्ली में सभी का स्वागत करेंगे। कांग्रेस नेता नसीम खान ने कहा कि मुझे बताइए कि व्यापारी वर्ग को नुकसान कैसे होगा, उल्टा फायदा होगा। 8-10 लाख लोग दिल्ली में आएंगे, दीपावली का त्यौहार है तो लोग रैली में हिस्सा लेने के बाद घूमेंगे-फिरेंगे, शॉपिंग करेंगे। इससे तो व्यापारियों का भला होने वाला है। व्यापारियों का कारोबार बढ़ने वाला है। यह तो दो-चार लोग हैं जो भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर हो-हल्ला मचाये हुए हैं।

लखनऊ में करीब दो घंटा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रवास, कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को करेंगे सम्मानित

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। लखनऊ में पीएम मोदी का करीब दो घंटा का प्रवास रहेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित करेंगे। प्रधानमंत्री आज शाम को करीब पांच बजे लखनऊ पहुंचेंगे और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शाम 5:30 बजे से …

Like us share us

यूपी में मेडिकल कॉलेजों के मूल्यांकन के लिए बनेगा ‘UP-MCEI’ इंडेक्स, गुणवत्ता सुधार पर योगी सरकार का जोर

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बीते साढ़े नौ वर्षों के दौरान व्यापक बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से लेकर चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विस्तार तक सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को नई मजबूती दी है। …

Like us share us

पीएम मोदी ने ITI के मेधावियों का बढ़ाया हौसला, बोले- यह कभी मत सोचना अकेले हैं, मेरे साथ पूरे करें अपने सपने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में युवाओं को कौशल विकास का संदेश देने के साथ उनके अंदर जोश भी भरा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वाले पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि पीएम मोदी ने हुनरमंदों के योगदान को जमकर सराहा। उन्होंने दस मेधावियों को सम्मानित करने के साथ देश भर से …

Like us share us

लखनऊ में पीएम मोदी ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, भारत करेगा वर्ल्ड स्किल्स एशिया 2027 की मेजबानी

 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के कौशल दीक्षा समारोह में पीएम मोदी ने युवाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी है। शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह को संबाेंधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा के अगले साल 2027 में भारत एशिया की सबसे बड़ी स्किल प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें देश–विदेश के …

Like us share us

लखनऊ में PM नरेन्द्र मोदी बोले- आक्रांताओं ने सबसे पहले की हमारे देश के हुनर पर चोट, लौटाएंगे वैभव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजधानी लखनऊ से युवाओं को कौशल विकास का संदेश देने वाले पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दस मेधावियों को सम्मानित करने के साथ उनको संबोधित भी किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान …

Like us share us

राई और मयूर नृत्य से लखनऊ में हुआ PM मोदी का स्वागत, लोकसंस्कृति के रंगों में रंगी राजधानी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में शनिवार को राजधानी की सड़कें सांस्कृतिक रंगों और रोशनी से जगमगा उठीं। दीक्षा समारोह में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सड़क के दोनों ओर बिजली की झालरों से आकर्षक सजावट की गई थीं। रोशनी …

Like us share us

AI और साइबर हमलों से निपटने की तैयारी, यूपी की साइबर सुरक्षा नीति पर लखनऊ में होगा बड़ा मंथन

 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम टेक्नोलॉजी और तेजी से बदलते डिजिटल परिदृश्य में साइबर हमलों के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश को भविष्य के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू होने जा रही है। प्रदेश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकारी डेटा और महत्वपूर्ण सूचना प्रणालियों को सुरक्षित बनाने के लिए …

Like us share us

मां के अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ लौटे सीएम योगी आदित्यनाथ, करेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी की अगवानी

 उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हरिद्वार में मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने लखनऊ का रुख किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोपहर में लखनऊ पहुंचने पर पीएम मोदी के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री शाम को पांच पर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी की उ.प्र. पुलिस और होगी हाईटेक, तीन संस्थानों से हुआ एमओयू

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस को आधुनिक और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल पुलिसिंग और डेटा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए यूपी पुलिस ने आईआईटी कानपुर, डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन और प्रोटियन ई-जीओवी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ …

Like us share us

‘दुनिया युद्ध पर चर्चा कर रही, भारत अपनी संस्कृति और रिश्तों की बात कर रहा’, SCO में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO शिखर सम्मेलन में कहा, भारत आए सभी अतिथियों का मैं स्वागत करता हूं और उन्हें बधाई देता हूं।’ पीएम ने कहा, ‘ऐसे समय में जब दुनिया में युद्ध और अशांति की चर्चाएं हावी हैं, हम भारत में सभ्यताओं के बीच संवाद और कनेक्टिविटी (संपर्क) पर चर्चा कर रहे हैं।’ प्रधानमंत्री …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button