Main StoriesnewsPopularRecommendedTrending Storiesताजा खबरेबड़ी खबर

चीन में तीन महाशक्तियों का महामंथन: ट्रंप, चिनफिंग और पुतिन के बीच 4 मुद्दों पर बनी सहमति

चीन के शेन्जेन में आयोजित त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन के बाद रूस, चीन और अमेरिका ने घोषणापत्र अपनाया गया।

19 नवंबर को शेन्जेन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंगऔर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई इस ऐतिहासिक मुलाकात के बाद ‘शांति की दिशा में रूस-चीन-अमेरिका राष्ट्राध्यक्षों का घोषणापत्र’ जारी किया गया।

इसमें संयुक्त राष्ट्र में सुधार करने, रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन और आपूर्ति को बढ़ाने, तथा परमाणु जोखिमों को कम करने पर चर्चा करने की प्रतिबद्धता जताई गई है।

घोषणापत्र के मुताबिक तीनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर गहन विचार-विमर्श किया और रणनीतिक स्थिरता तथा अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया। रूसी और अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने इस त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए चीन की सराहना भी की थी।

संयुक्त राष्ट्र में सुधार और ऊर्जा सुरक्षा प्रमुख प्रतिबद्धताओं में शामिल

घोषणापत्र में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य होने के नाते रूस, चीन और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार करने का संकल्प लिया है, ताकि यह वैश्विक चुनौतियों का अधिक प्रभावी ढंग से सामना कर सके।

तीनों देश सभी राष्ट्रों के लाभ के लिए रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन और आपू्र्ति को बढ़ाने पर सहमत हुए हैं और वैश्विक स्तर पर स्थिर ऊर्जा का प्रवाह के महत्व को दोहराया है।

कानूनी मामलों पर नेताओं ने राज्य की सहमति के सिद्धांत और सरकारी अधिकारियों को प्राप्त छूट के सम्मान के महत्व को स्वीकार किया।

वे इस बात पर भी सहमत हुए कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय और इसी तरह की अन्य संस्थाओं को अपने अधिकार क्षेत्र का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।

तीनों नेता परमाणु जोखिमों पर बातचीत करने के लिए सहमत हुए

घोषणापत्र में इस बात को दोहराया गया कि परमाणु युद्ध कभी जीता नहीं जा सकता और इसे कभी लड़ा भी नहीं जाना चाहिए।इसमें कहा गया है कि तीनों देश परमाणु जोखिमों को कम करने और परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने पर बातचीत करेंगे।

इस त्रिपक्षीय बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि तीनों देश ऐसी स्थिति में हैं जहां वे परमाणु हथियारों की संख्या कम करने और उनके इस्तेमाल के जोखिम को घटाने पर चर्चा कर सकते हैं।

ट्रंप ने कहा, ‘हम वास्तव में इतिहास रच रहे हैं। अमेरिका, रूस और चीन ऐसी स्थिति में हैं जहां वे इस पर चर्चा कर सकते हैं कि पृथ्वी पर परमाणु हथियारों की संख्या कैसे कम की जाए और उनके इस्तेमाल के जोखिम को कैसे घटाया जाए।’

चिनफिंगने इस शिखर सम्मेलन को युगांतरकारी महत्व वाला बताया और वैश्विक शांति व स्थिरता की रक्षा के लिए प्रमुख शक्तियों के बीच सहयोग के महत्व पर जोर दिया। पुतिन ने कहा कि रूस, चीन और अमेरिका रचनात्मक सहयोग के जरिए वैश्विक स्थिरता को मजबूत कर सकते हैं।

ट्रंप, चिनफिंगऔर पुतिन के बीच त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन

एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के दौरान हुई यह त्रिपक्षीय बैठक एक घंटे से ज्यादा समय तक चली। बैठक की शुरुआत करते हुए ट्रंप ने कहा कि तीनों नेता दुनियाभर में चर्चा में चल रही सभी समस्याओं पर बात करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि तीनों देशों की कुछ विशेष जिम्मेदारियां हैं। त्रिपक्षीय बातचीत से पहले, ट्रंप ने चिनफिंगके साथ एक अलग द्विपक्षीय बैठक भी की। इस साल यह उनकी तीसरी अहम मुलाकात थी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button