
श्रीनगर कश्मीर के कई इलाकों में रविवार रात सर्दी के इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही और इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार रात को न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। शोपियां जम्मू-कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस दौरान दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से आधा डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले काजीगुंद में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पर्यटन स्थल पहलगाम में पारा गिरकर शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में रात का तापमान गिरकर 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने घाटी में नवंबर के अंत तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया। विभाग के अनुसार, रात के तापमान में और गिरावट आने की आशंका है।
देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे घाट, योगी सरकार की व्यापक तैयारी; मंत्री जयवीर सिंह होंगे शामिल
हनुमानगढ़ी में माथा टेक रामलला के दरबार पहुंचे सीएम योगी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर आगमन के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे। उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और आरती उतारकर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री योगी अयोध्या और नेपाल …
प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह की पहल से जुड़ेंगे जनकपुर-अयोध्या, 24 को पहुंचेगी ट्रेन
रामनगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मभूमि जनकपुर अब रेल मार्ग से सीधे जुड़ने जा रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 23 नवंबर को इस ऐतिहासिक रेल सेवा का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधों को नई कड़ी मिलेगी। …
कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सीजन की सबसे सर्द रात ने छुड़ाई कंपकंपीय शोपियां में पारा शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे
श्रीनगर कश्मीर के कई इलाकों में रविवार रात सर्दी के इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही और इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार रात को न्यूनतम …
UP चुनाव से पहले 30 मिनट तक चली SP-Congress की बैठक, सीटों को लेकर 2-3 दिन में समझौते की उम्मीद
नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार को नयी दिल्ली में पहली औपचारिक बैठक हुई। हालांकि, यह बैठक महज कुछ मिनटों तक ही चली, लेकिन दोनों पक्षों ने बातचीत …
गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 18 साल से जेल में बंद कैदी की उम्रकैद पर लगी रोक
नयी दिल्ली 2002 के गोधरा साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन अग्निकांड मामले में दोषी ठहराए गए इरफान सिराज पाडा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को उसकी उम्रकैद की सजा पर अंतरिम रोक लगा दी। अदालत ने यह फैसला उसकी लंबी जेल अवधि और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए …
शशि थरूर ने इजराइल-फलस्तीन विवाद पर राहुल गांधी के रुख का किया समर्थन
नयी दिल्ली। पाकिस्तान आधारित खुफिया एजेंटों ने भारतीय सेना, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और नागरिक सुरक्षा संगठनों के 13 अनधिकृत व्हाट्सएप ग्रुप में सेंध लगाई है। इस साइबर घुसपैठ का खुलासा पिछले सप्ताह उस मामले की जांच के दौरान हुआ, जिसमें एक महिला एजेंट ने खुद को डीआरडीओ की वैज्ञानिक बताकर एक व्हाट्सएप ग्रुप में जगह …
लखनऊ में करीब दो घंटा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रवास, कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को करेंगे सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। लखनऊ में पीएम मोदी का करीब दो घंटा का प्रवास रहेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित करेंगे। प्रधानमंत्री आज शाम को करीब पांच बजे लखनऊ पहुंचेंगे और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शाम 5:30 बजे से …
यूपी में मेडिकल कॉलेजों के मूल्यांकन के लिए बनेगा ‘UP-MCEI’ इंडेक्स, गुणवत्ता सुधार पर योगी सरकार का जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बीते साढ़े नौ वर्षों के दौरान व्यापक बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से लेकर चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विस्तार तक सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को नई मजबूती दी है। …
पीएम मोदी ने ITI के मेधावियों का बढ़ाया हौसला, बोले- यह कभी मत सोचना अकेले हैं, मेरे साथ पूरे करें अपने सपने
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में युवाओं को कौशल विकास का संदेश देने के साथ उनके अंदर जोश भी भरा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वाले पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि पीएम मोदी ने हुनरमंदों के योगदान को जमकर सराहा। उन्होंने दस मेधावियों को सम्मानित करने के साथ देश भर से …



