Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

UP चुनाव से पहले 30 मिनट तक चली SP-Congress की बैठक, सीटों को लेकर 2-3 दिन में समझौते की उम्मीद

नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार को नयी दिल्ली में पहली औपचारिक बैठक हुई। हालांकि, यह बैठक महज कुछ मिनटों तक ही चली, लेकिन दोनों पक्षों ने बातचीत को सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण बताया। बैठक में सीटों के बंटवारे से लेकर चुनावी जीत की संभावनाओं और गठबंधन की रणनीति पर चर्चा हुई। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि बातचीत के लिए अगले दिन फिर बैठक होगी और अगले दो से तीन दिनों में सीट बंटवारे पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों दलों के बीच सम्मानजनक समझौता होगा। सीटों के बंटवारे को लेकर यह बैठक कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित की गई। कांग्रेस की तरफ से उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और सांसद इमरान मसूद इसमें शामिल हुए। वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा हसन ने बातचीत में हिस्सा लिया। बैठक शुरू होने से पहले प्रमोद तिवारी ने कहा कि दोनों दल आपसी सम्मान और प्रेम के साथ सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक का माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण है और गठबंधन के सभी फैसले आपसी सहमति से लिए जाएंगे। भाजपा की ओर से गठबंधन को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने सवाल किया कि जब यह दो विपक्षी दलों का आपसी मामला है तो भाजपा को इससे परेशानी क्यों हो रही है? बैठक समाप्त होने के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि बातचीत की शुरुआत हो चुकी है।

अगले दिन फिर दोनों दलों के प्रतिनिधि मिलेंगे। उन्होंने कहा, आज बैठक हुई है, कल फिर बैठक होगी। दो-तीन दिन के अंदर सारी बातचीत पूरी कर लेंगे। समझौता सम्मानजनक तरीके से होगा। सपा सांसद राजीव राय ने स्पष्ट किया कि सीटों का बंटवारा केवल पुराने चुनावी आंकड़ों के आधार पर नहीं होगा। गठबंधन के नेता प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और उम्मीदवार की जीतने की क्षमता का आकलन करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व का एकमात्र लक्ष्य उत्तर प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। राजीव राय के मुताबिक, अखिलेश यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा विनेबिलिटी यानी जीतने की संभावना को आधार बनाकर किया जाएगा। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी दोनों दलों ने इसी रणनीति के तहत सीटों का समझौता किया था। इस बार भी कोशिश होगी कि ऐसी सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएं, जहां गठबंधन की जीत की संभावना सबसे अधिक हो। उन्होंने कहा कि बातचीत अभी शुरुआती दौर में है। इसलिए यह तय करना जल्दबाजी होगी कि सीट बंटवारे पर सहमति बनाने के लिए कितनी बैठकें करनी पड़ेंगी। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने गठबंधन की संभावनाओं को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के प्रतिनिधि उन विधानसभा क्षेत्रों की सूची तैयार करेंगे, जहां संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने पर जीत हासिल की जा सकती है। तिवारी ने विश्वास जताया कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन उत्तर प्रदेश में दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी सीट बंटवारे को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि बातचीत सुचारू रूप से आगे बढ़ेगी और किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। भाजपा के नारे राधे-राधे कमल खिलाड़े पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पहले भगवान राम नाराज हो गए और अब भगवान कृष्ण भी नाराज हो गए। चुनाव आयोग को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। औपचारिक बातचीत से पहले कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को 181 विधानसभा सीटों की सूची सौंपी थी। इस सूची में 135 सामान्य वर्ग की, 45 अनुसूचित जाति और एक अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट शामिल है। कांग्रेस का मानना है कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए उसे सम्मानजनक सीटें मिलनी चाहिए। दूसरी तरफ, सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी फिलहाल कांग्रेस को 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अधिक सीटों की मांग किए जाने पर सपा अतिरिक्त 10 से 20 सीटें देने के विकल्प पर भी विचार कर सकती है। ऐसे में दोनों दलों के बीच सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस की मांग और सपा की चुनावी रणनीति के बीच संतुलन बनाने की होगी।

सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए सपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी कमेटियां बनाई हैं। समाजवादी पार्टी की चार सदस्यीय कमेटी की अगुवाई राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव कर रहे हैं। इसमें प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा हसन शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से गठित कमेटी में यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद और विधानमंडल दल के नेता वीरेंद्र चैधरी को शामिल किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की भूमिका भी अहम मानी जा रही है।

सपा और कांग्रेस के चुनावी रिश्तों की बात करें तो वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दोनों दल अलग-अलग मैदान में उतरे थे। समाजवादी पार्टी ने 347 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और 111 सीटें जीतने में सफल रही। दूसरी ओर, कांग्रेस ने 399 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन उसे महज दो सीटों पर जीत मिली। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों दल इंडिया गठबंधन के तहत एक साथ आए। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 62 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और 37 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़कर छह सीटें हासिल कीं। इस प्रदर्शन ने उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन को नई राजनीतिक ताकत दी। अब आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों दल एक बार फिर अपनी चुनावी साझेदारी को मजबूत करने में जुटे हैं। सीटों के बंटवारे पर होने वाली अगली बैठकें तय करेंगी कि दोनों पार्टियां किस फॉर्मूले पर सहमत होती हैं।

कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सीजन की सबसे सर्द रात ने छुड़ाई कंपकंपीय शोपियां में पारा शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे

श्रीनगर कश्मीर के कई इलाकों में रविवार रात सर्दी के इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही और इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार रात को न्यूनतम …

Like us share us

UP चुनाव से पहले 30 मिनट तक चली SP-Congress की बैठक, सीटों को लेकर 2-3 दिन में समझौते की उम्मीद

नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार को नयी दिल्ली में पहली औपचारिक बैठक हुई। हालांकि, यह बैठक महज कुछ मिनटों तक ही चली, लेकिन दोनों पक्षों ने बातचीत …

Like us share us

गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 18 साल से जेल में बंद कैदी की उम्रकैद पर लगी रोक

नयी दिल्ली 2002 के गोधरा साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन अग्निकांड मामले में दोषी ठहराए गए इरफान सिराज पाडा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को उसकी उम्रकैद की सजा पर अंतरिम रोक लगा दी। अदालत ने यह फैसला उसकी लंबी जेल अवधि और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए …

Like us share us

शशि थरूर ने इजराइल-फलस्तीन विवाद पर राहुल गांधी के रुख का किया समर्थन

नयी दिल्ली। पाकिस्तान आधारित खुफिया एजेंटों ने भारतीय सेना, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और नागरिक सुरक्षा संगठनों के 13 अनधिकृत व्हाट्सएप ग्रुप में सेंध लगाई है। इस साइबर घुसपैठ का खुलासा पिछले सप्ताह उस मामले की जांच के दौरान हुआ, जिसमें एक महिला एजेंट ने खुद को डीआरडीओ की वैज्ञानिक बताकर एक व्हाट्सएप ग्रुप में जगह …

Like us share us

लखनऊ में करीब दो घंटा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रवास, कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को करेंगे सम्मानित

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। लखनऊ में पीएम मोदी का करीब दो घंटा का प्रवास रहेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित करेंगे। प्रधानमंत्री आज शाम को करीब पांच बजे लखनऊ पहुंचेंगे और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शाम 5:30 बजे से …

Like us share us

यूपी में मेडिकल कॉलेजों के मूल्यांकन के लिए बनेगा ‘UP-MCEI’ इंडेक्स, गुणवत्ता सुधार पर योगी सरकार का जोर

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बीते साढ़े नौ वर्षों के दौरान व्यापक बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से लेकर चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विस्तार तक सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को नई मजबूती दी है। …

Like us share us

पीएम मोदी ने ITI के मेधावियों का बढ़ाया हौसला, बोले- यह कभी मत सोचना अकेले हैं, मेरे साथ पूरे करें अपने सपने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में युवाओं को कौशल विकास का संदेश देने के साथ उनके अंदर जोश भी भरा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वाले पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि पीएम मोदी ने हुनरमंदों के योगदान को जमकर सराहा। उन्होंने दस मेधावियों को सम्मानित करने के साथ देश भर से …

Like us share us

लखनऊ में पीएम मोदी ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, भारत करेगा वर्ल्ड स्किल्स एशिया 2027 की मेजबानी

 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के कौशल दीक्षा समारोह में पीएम मोदी ने युवाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी है। शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह को संबाेंधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा के अगले साल 2027 में भारत एशिया की सबसे बड़ी स्किल प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें देश–विदेश के …

Like us share us

लखनऊ में PM नरेन्द्र मोदी बोले- आक्रांताओं ने सबसे पहले की हमारे देश के हुनर पर चोट, लौटाएंगे वैभव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजधानी लखनऊ से युवाओं को कौशल विकास का संदेश देने वाले पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दस मेधावियों को सम्मानित करने के साथ उनको संबोधित भी किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान …

Like us share us

राई और मयूर नृत्य से लखनऊ में हुआ PM मोदी का स्वागत, लोकसंस्कृति के रंगों में रंगी राजधानी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में शनिवार को राजधानी की सड़कें सांस्कृतिक रंगों और रोशनी से जगमगा उठीं। दीक्षा समारोह में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सड़क के दोनों ओर बिजली की झालरों से आकर्षक सजावट की गई थीं। रोशनी …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button