अपराधउत्तर प्रदेशताजा खबरेराष्ट्रीय

यूपी : 6 साल की मासूम से दरिंदगी, डॉक्टर ने कहा- चोटें इतनी, सर्जरी भी मुश्किल

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गढ़मुक्तेश्वर की छह साल की मासूम बच्ची से दिल्ली की निर्भया जैसी दरिंदगी हुई है। मेडिकल रिपोर्ट चौंकाने वाली है। डॉक्टरों के अनुसार, प्राइवेट पार्ट डैमेज हो गया है। चोटें इतनी हैं कि सर्जरी करना मुश्किल है। शनिवार को सफल ऑपरेशन कर बच्ची के शरीर से आंत निकालकर मल-मूत्र के लिए दूसरा रास्ता बना दिया गया है। फिलहाल बच्ची की हालत बेहद नाजुक है। उधर, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पीड़ित बच्ची का इलाज मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की आंत का ऑपरेशन सफल रहा है। उम्मीद है कि जल्द उसे खतरे से बाहर निकाल लेंगे।

दो महिलाओं के बयान के आधार स्केच जारी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बच्ची को जबरन बाइक पर बिठाकर ले गए और सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ी तो उसे छोड़कर फरार हो गए। गढ़मुक्तेश्वर के सीओ पवन कुमार ने बताया कि 2 महिलाओं ने आरोपियों को बाइक पर बच्ची को ले जाते हुए देखा था। उनके बयान के आधार पर तीनों आरोपियों के स्केच बनाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

बच्ची की आंत का ऑपरेशन सफल
मेडिकल कॉलेज में रविवार को बच्ची की आंत का ऑपरेशन किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान ने बताया कि बच्ची को अंदरूनी और बाहरी चोटें लगी थीं। आंत का ऑपरेशन सफल रहा। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि उसे जल्द खतरे से बाहर निकाल लेंगे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button