ताजा खबरेबॉलीवुड

प्रिंयका चोपड़ा ने दिखाया अपना नया हेयर कट, फैंस हुए दीवाने


बॉलिवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेसेज में से एक प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। कोरोना महामारी के दौरान वह अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजिल्स में च्ॉलिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए हेयरकट की एक झलक दिखाई है।


प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह नए हेयरकट के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में ऐक्ट्रेस का मुस्कराता चेहरा आपका दिल में उतर जाएगा। इसके साथ उन्होंने लिखा, न्यू हेयर, डोन्ट केयर। उनके इस नए हेयरकट पर फैंस ने जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।
बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा का नया हेयरकट साल 2012 में रिलीज हुए उनके पहले म्यूजिक सिंगल इन माय सिटी के दौरान के लुक याद दिलाता है। उन्होंने जंजीर (2013) और मैरी कॉम (2014) में भी अपने हेयरस्टाइल चेंज किया था।
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार डायरेक्टर शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी थे। इसके बाद उन्होंने कोई बॉलिवुड फिल्म करने की घोषणा नहीं की है। फिलहाल, वह हॉलिवुड ऐक्शन फिल्म मैटरिक्स 4 में दिखाई देंगे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button