फैशनबड़ी खबरबिज़नेसबॉलीवुड

1 या 2 नहीं कुल चार फिल्मों में नजर आएंगी जैकलीन फर्नांडिस


बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को उनके चाहने वालों ने पिछले दो सालों से किसी फिल्म में नहीं देखा है।

जैकलीन फर्नांडिस की पिछली रिलीज फिल्म रेस 3 थीं जिसमे उनके अलावा सलमान खान, बॉबी देओल, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आए थे।

फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। लेकिन इस फिल्म की रिलीज के बाद से जैकलीन फर्नांडिस ने किसी फिल्म में काम नहीं किया है।

अब वो जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाली है। कुछ समय पहले जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म मिसेज सीरियल किलर में देखा गया था

हालांकि उनकी ये फिल्म एक ओटीटी रिलीज फिल्म थी।


हालांकि अब जैकलीन फर्नांडिस आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आने वाली है।

जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस इस बार एक दो नहीं बल्कि कुल चार फिल्मों में दिखाई देने वाली है।


जैकलीन फर्नांडिस एक एक्शन फिल्म में नजर आने वाली है जिसका निर्देशन लक्ष्य आनंद करने वाले है।

इसके बाद जैकलीन फर्नांडिस फिल्म अटैक में नजर आएंगी जिसमे उनके अलावा अभिनेता जॉन अब्राहम अहम रोल में दिखाई देने वाले है।

इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस और जॉन अब्राहम को आप फिल्म ढिशुम में काम करते हुए देख चुके है।

इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही पवन किरपाणी जल्द ही हॉरर कॉमेडी ‘भूत पुलिसÓ में काम करने वाली है।

जिसमे उनके अलावा अभिनेता सैफ अली खान, यामी गौमत और अर्जुन कपूर नजर आने वाले है। सैफ और अर्जुन इस वेंचर में घोस्टहंटर्स का किरदार निभाएंगे।


फिल्म की शूटिंग नवंबर के महीने में शुरू हो सकती है। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस फिल्म किक 2 में सलमान खान के साथ नजर आने वाली है।

जिसका ऐलान जैकलीन फर्नांडिस के जन्मदिन पर किया गया था। किक 2 फिल्म 2022 की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button