ई-पेपरउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

UP में कोरोना ने बढ़ाई चिंता:4 अप्रैल तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल, कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने का सरकार ने दिया निर्देश

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते योगी सरकार ने 4 अप्रैल तक 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने को कहा है। अभी तक 31 मार्च तक का ही आदेश था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। CM योगी ने टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने को लेकर सरकारी कर्मचारियों के साथ अब निजी कर्मियों को भी टीकाकरण कराने वाले दिन अवकाश देने की घोषणा किया है।

यूपी में कोरोना के हालात

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। बीते 10 दिन में एक्टिव केस 4 गुना बढ़कर 9195 हो गए हैं। 20 मार्च को प्रदेश में 2774 सक्रिय केस थे। दो दिन में 2286 नए मरीज मिले हैं, जबकि 15 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटों में महज 64519 कोरोना सैंपल की ही जांच हो सकी। सामान्य दिनों में जांच का यह आंकड़ा एक लाख सैंपल से अधिक का रहता है। फिर भी पिछले 24 घंटों में राज्य में 918 कोरोना के नए मरीज मिले और 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई। एक दिन पहले कोरोना से प्रदेश में पांच मौत हुई थीं।

मंगलवार को कुल 382 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए

प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों में सर्वाधिक 2919 सक्रिय मरीज लखनऊ में हैं। लखनऊ में कल सर्वाधिक 446 मरीज संक्रमित मिले। गाजियाबाद में 39, प्रयागराज में 36, कानपुर नगर में 35, वाराणसी में 36, गोरखपुर में 23 मरीज मिले हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button