अंतरराष्ट्रीयताजा खबरेबड़ी खबर

पीएम मोदी और बोरिस जॉनसन के बीच हुई वर्चुअल समिट, 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार संबंधों का तैयार हुआ रोडमैप | Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन के बीच वर्चुअल समिट हुई। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच हुई बातचीत को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि हमने भारत और ब्रिटेन के संबंधों को व्यापक सामरिक भागीदारी के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप 2030 को अपनाया है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने साल 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुने से अधिक करने के लक्ष्य के साथ एक व्यापक एफटीए के रोडमैप के रूप में एक उन्नत व्यापार साझेदारी के शुभारंभ का स्वागत किया है।

Modi, Johnson hold virtual summit; UK PM announces 1 bn pound trade deal |  Business Standard News

हम स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा समेत नए अहम पहलुओं पर भी सहमत हुए हैं।वर्चुअल समिट की अधिक जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि दोनों शीर्ष नेताओं ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में कोरोना की स्थिति और चल रहे वैश्विक सहयोग पर चर्चा की। बैठक में  पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। बागची ने बताया कि एलीवेटिंग इंडिया- यूनाइटेड किंगडम एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी से संबंधित है। दोनों देशों के बीच वर्चुअल समिट में एक महत्वाकांक्षी ‘रोडमैप 2030’ को अपनाया गया है। यह अगले दशक में 5 प्रमुख क्षेत्रों में गहन और मजबूत जुड़ाव का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Like us share us

Related Articles

Back to top button