Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री योगी “श्री अयोध्या जी में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय”

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार पर प्रहार किया, बताया- वर्ष 2017 से पहले प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी अयोध्या जी उपेक्षा, अव्यवस्था और बदहाली का दंश झेल रही थीं। निर्दोष रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाली और पवित्र श्री हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाली सरकार को 'राम की अयोध्या' के विकास से क्या मतलब?

विजय कुमार निगम लखनऊ :– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के पश्चात प्रारम्भ हुए दीपोत्सव को लेकर अपने भाव व उत्साह प्रदेशवासियों से साझा किए। मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम अपने 10वें भव्य-दिव्य दीपोत्सव के स्वागत में पुलकित है।   मुख्यमंत्री योगी ने दीपोत्सव का वर्णन करते हुए लिखा कि लाखों दीपों की अलौकिक आभा से जगमगाते सरयू तट, रामायण के प्रसंगों को जीवंत करती मनोहारी झांकियां, भव्य शोभायात्राएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस महोत्सव में त्रेतायुग की स्मृतियों को फिर से जीवंत करेंगी। हर दीप प्रभु श्री राम के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक होगा और हर लौ हमारी सनातन संस्कृति के गौरव का उद्घोष करेगी।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्री राम की कृपा से वर्ष 2017 के बाद श्री अयोध्या जी में विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार के प्रयासों से रामनगरी अपने प्राचीन वैभव को पुनः प्राप्त कर रही है। भव्य-दिव्य श्री राम मंदिर, महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सुसज्जित रामपथ, नव्य घाट, आधुनिक सुविधाएं और सोलर सिटी के रूप में विकसित होती अयोध्या आज आस्था और आधुनिकता की अद्भुत संगम स्थली बन चुकी है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम नगरी के इस पुनर्वैभव की सबसे मनोहारी अभिव्यक्ति दीपोत्सव में दिखाई देती है। वर्ष 2017 में 1.71 लाख दीपों से प्रारंभ हुई दीपोत्सव की यात्रा आज देश-दुनिया के करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक बन चुकी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामभक्त दीप प्रज्ज्वलन का विश्व कीर्तिमान बनाने को तैयार हैं। यह दीपोत्सव उन पीढ़ियों के स्वप्नों का उजास है, जिन्होंने सदियों तक अपने राम की अयोध्या को त्रेतायुगीन स्वरूप में देखने की अभिलाषा संजोए रखी। आज इसका हर दीप तुष्टीकरण के अंधकार पर आस्था की विजय, सांस्कृतिक स्वाभिमान के उदय और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प बनकर प्रज्वलित हो रहा है। 

मुख्यमंत्री योगी की उ.प्र. पुलिस और होगी हाईटेक, तीन संस्थानों से हुआ एमओयू

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस को आधुनिक और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल पुलिसिंग और डेटा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए यूपी पुलिस ने आईआईटी कानपुर, डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन और प्रोटियन ई-जीओवी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ …

Like us share us

‘दुनिया युद्ध पर चर्चा कर रही, भारत अपनी संस्कृति और रिश्तों की बात कर रहा’, SCO में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO शिखर सम्मेलन में कहा, भारत आए सभी अतिथियों का मैं स्वागत करता हूं और उन्हें बधाई देता हूं।’ पीएम ने कहा, ‘ऐसे समय में जब दुनिया में युद्ध और अशांति की चर्चाएं हावी हैं, हम भारत में सभ्यताओं के बीच संवाद और कनेक्टिविटी (संपर्क) पर चर्चा कर रहे हैं।’ प्रधानमंत्री …

Like us share us

CM योगी: उ.प्र. में नौकरियों की कमी नहीं, 26 जनवरी तक वितरित होंगे नियुक्ति पत्र:

विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत आयोजित भव्य समारोह में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 23 विद्यार्थियों को अपने हाथों से टैबलेट प्रदान …

Like us share us

किरण बेदी को सरकार ने दिया बड़ा पद, शिक्षा के क्षेत्र में निभाएंगी अहम रोल

नयी दिल्ली देशभर के स्कूली शिक्षकों को अब पूर्व आइपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डा. किरण बेदी के अनुभवों और नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने उन्हें अपनी राष्ट्रीय मेंटरिंग पहल ‘मित्र’ के तहत राष्ट्रीय मेंटर नियुक्त किया है। इस पहल के माध्यम से देश के शिक्षकों को …

Like us share us

बृजभूषण शरण सिंह ने राउज एवेन्यू कोर्ट की सेशन कोर्ट में जवाब दाखिल किया, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का मामला

नयी दिल्ली महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट से बरी किए जाने के खिलाफ दायर अपील के मामले में भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने राउज एवेन्यू कोर्ट की सेशन कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है। अदालत ने अपीलकर्ता महिला पहलवानों की ओर से …

Like us share us

लखनऊ को कौशल दीक्षांत समारोह की मेजबानी, पीएम नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्तर के 52 टॉपर्स को करेंगे सम्मानित

धानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम 5:30 बजे के बाद राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री यहां पर सम्मानित और अन्य युवाओं को सं‍बोधित करेंगे। कौशल दीक्षांत समारोह पहली बार दिल्ली के बाहर आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस वर्ष …

Like us share us

महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण, ब्लैकमेल करने वाले मोहम्मद माजिन को यूएई से भारत लाया गया

नयी दिल्ली केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय (एमईए), गृह मंत्रालय (एमएचए) और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर रेड नोटिस वाले आरोपी मोहम्मद माजिन को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत वापस लाने (डिपोर्टेशन) में सफलता हासिल की है। सीबीआई के अनुसार, मोहम्मद माजिन महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले में वांछित था। उसने …

Like us share us

CM योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के सीएम सहित कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। उत्तराखंड …

Like us share us

रांचीः रिम्स जमीन घोटाले में गिरफ्तार आईएएस व एसडीओ समेत सात अधिकारियों के ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी

रांची रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की अधिग्रहित 9.65 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री और हस्तांतरण से जुड़े मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आईएएस अधिकारी मनोज कुमार रंजन और बेरमो एसडीओ मनोज कुमार समेत इस मामले में गिरफ्तार सभी सात अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। एसीबी …

Like us share us

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, फरार अभिषेक पंडित के खिलाफ एलओसी जारी, देश छोड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने उठाया कदम

मुंबई अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने एक और बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे अभिषेक पंडित के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस को शक है कि अभिषेक देश छोड़कर भाग सकता है। ऐसे में उसे विदेश जाने से …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button