बॉलीवुडबॉलीवुडमनोरंजन

Aamir Khan की बेटी आयरा खान ने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के साथ मिलकर फिर किया फूड रिव्यू | Bollywood Update

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया हैl इसमें वह केक का फूड रिव्यू करती नजर आ रही हैl उन्होंने इस केक को ऑर्डर कर मंगाया थाl आमिर खान की बेटी आयरा खान को एक नया शौक चढ़ा हैl उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया हैl इसमें वह केक के पीस का रिव्यू कर रही हैl

Aamir Khan's daughter Ira Khan trains with her beau Nupur Shikhare; pic  inside | Hindi Movie News - Times of India

वीडियो शेयर करते हुए आयरा खान ने लिखा है, ‘फ्लोरलेस चॉकलेट हैl पेस्ट्री टॉप बहुत अच्छा हैl डेजर्ट एवरेज हैl मैंने इसे ठंडा और फिर 10 सेकंड के लिए गर्म करके खाया हैl कंसिस्टेंसी अच्छी है लेकिन टेस्ट ज्यादा इंप्रूव नहीं हुआ हैl शायद यह बिना मैदे का हैl इसके कारण ऐसा है लेकिन यह बहुत अच्छा हैl’ इसके बाद उन्होंने इस वीडियो का क्रेडिट अपने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे को दिया हैl आयरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैl आयरा खान के वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैl कई लोगों ने उन्हें शादी का प्रस्ताव भी दिया हैl एक फैन ने लिखा है, ‘क्या आप मुझसे शादी करेंगेl मैं आपके उत्तर की प्रतीक्षा कर रहा हूंl’

आयरा खान इन दिनों अपने पर्सनल ट्रेनर नूपुर शिखारे को डेट कर रही हैंl वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो उनके साथ शेयर करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैl आयरा खान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के साथ रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl नूपुर शिखारे भी अक्सर आयरा खान के साथ नजर आते हैंl आयरा खान को डायरेक्टर बनना हैl हाल ही में उन्होंने एक प्ले का भी निर्देशन किया था। वीडियो में आयरा खान को ऑरेंज कलर का टॉप और ब्लैक कलर की शॉर्ट्स पहने देखा जा सकता हैंl वह फ्रिज का डोर खोलती है और उसमें से चॉकलेट केक प्लेट में निकालती हैl इसके बाद उन्हें वह खाते हुए देखा जा सकता हैl वह खिड़की के पास बैठ कर केक खा रही हैl

Like us share us

Related Articles

Back to top button