
अरनघाटा । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने वादा किया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत सभी पात्र आवेदकों को नागरिकता देने की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार ने कानून को लागू करने में सहयोग नहीं किया, जिसके कारण हजारों आवेदन लंबित रह गए। अधिकारी ने शुक्रवार को नादिया जिले के अरनघाटा में काली पूजा पंडाल का उद्घाटन करते हुए कहा कि नादिया और पड़ोसी उत्तर 24 परगना जिले में करीब 2.5 लाख आवेदन लंबित हैं। ये दोनों जिले बांग्लादेश की सीमा से लगे हैं और यहां बांग्लादेश से आकर बसे लोगों की बड़ी आबादी है।

उन्होंने कहा, सीएए के तहत सभी पात्र आवेदनों का निपटारा 31 दिसंबर तक कर दिया जाएगा। कोई भी पात्र आवेदक छूटेगा नहीं और निर्धारित समयसीमा के भीतर नागरिकता प्रमाणपत्र जारी कर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने इस प्रक्रिया में तेजी लाने की जिम्मेदारी ली है और लंबित आवेदनों का निपटारा करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, जिलाधिकारियों को गृह विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वहीं, आवेदन के सत्यापन की निगरानी और समय पर उनका निपटारा सुनिश्चित करने के लिए उपमंडल अधिकारियों (एसडीओ) को सुनवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।ष् संसद ने दिसंबर 2019 में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पारित किया था।
इस कानून के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है। इसके लिए जरूरी है कि वे 31 दिसंबर 2014 या उससे पहले भारत आए हों। नादिया और उत्तर 24 परगना जिलों में इस मुद्दे का काफी राजनीतिक महत्व है। खासकर मतुआ समुदाय के कुछ वर्गों के बीच यह मुद्दा अहम है। इस समुदाय के सदस्य लंबे समय से बांग्लादेश से भारत आने के बाद कानूनी रूप से भारतीय नागरिकता का दर्जा पाने की मांग करते रहे हैं। एक अन्य घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगले दो वर्षों में पुराने मठों और मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत पर 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके लिए प्रस्तावित पहल का नाम श्तीर्थक्षेत्र सर्किटश् रखा गया है।
जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं: मुख्यमंत्री योगी
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 10वें दीपोत्सव की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए अपील की कि जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब आप सभी अपने-अपने घर-आंगन में भी दीप जलाएं। अवधपुरी का कण-कण आह्लादित और स्पंदित है- राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। …
वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्यमंत्री योगी
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- गोरखपुर जनपद मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर कुसम्ही जंगल के बीच बसे वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की उत्साहपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। गांव में उल्लास और उमंग का माहौल है। वजह भी खास है। सीएम योगी हर साल इस वनटांगिया गांव में …
सीएम योगी ने अखिलेश के अयोध्या आगमन पर रखी दी शर्त, दीपोत्सव के दिन ही एलान से बढ़ा सियासी पारा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के मंच से विपक्ष को सीधा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, वे अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर आएं। सीएम योगी का यह बयान तब सामने आया, जब अखिलेश यादव ने अयोध्या आने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, अब अयोध्या कभी कर्फ्यू के …
वोट चोरी पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा, लोकतंत्र से खिलवाड़ के हर दिन हो रहे नए खुलासे
नयी दिल्ली । कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर‘वोट चोरीश्के जरिये लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आयोग की संदिग्ध भूमिका के हर दिन नये खुलासे किये जा रहे हैं और उसके कामकाज में महज अक्षमता नहीं, बल्कि कदाचार और साजिश के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं। पार्टी ने …
AI के क्षेत्र में सही दिशा में भारत, कंपनियां बढ़ा रहीं इस्तेमाल: ओरेकल
लास वेगास । ओरेकल इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जापान एवं एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कंपनी की क्लाउड सेवा नेटसुइट के क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय कंपनियां कृत्रिम मेधा (ए.आई.) के प्रायोगिक इस्तेमाल से आगे बढ़कर अब इसे बड़े स्तर पर अपना रही हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियों को इसके वास्तविक लाभ …
चीन का दुनिया के 91 देशों में जासूसी नेटवर्क, विदेशों में बनाए 1250 अवैध गुप्त पुलिस केंद्र
बीजिंग स्पेन स्थित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन सेफगार्ड डिफेंडर्स की नई रिपोर्ट श्ए फॉर्मूला फॉर रिप्रेशनश् में चीन के विदेशों में फैले कथित निगरानी तंत्र को लेकर कई गंभीर दावे किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 91 देशों में चीन से जुड़े करीब 1,250 सामुदायिक संगठन ऐसे हैं, जिन्हें संदिग्ध पुलिस केंद्रों के मुखौटे के रूप …
बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, सीएए के सभी पात्र आवेदकों को 31 दिसंबर तक मिलेगी नागरिकता
अरनघाटा । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने वादा किया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत सभी पात्र आवेदकों को नागरिकता देने की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार ने कानून को लागू करने में सहयोग नहीं किया, जिसके कारण …
अयोध्या में शोभायात्रा पर इकबाल अंसारी ने बरसाए फूल, धार्मिक सद्भाव का दिया संदेश
लखनऊ । राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी और उनकी बस्ती के लोगों ने शनिवार को अयोध्या के पंजीटोला इलाके से गुजर रही शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। अंसारी ने कहा कि वह सभी त्योहारों में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा, मैंने अपनी बस्ती के लोगों के साथ मिलकर दोपहर …
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर यूएस में हिरासत में, कैलिफोर्निया में पकड़ा गया
नयी दिल्ली । लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। उसका असली नाम हरिचंद जाट बताया गया है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने उसे कैलिफोर्निया में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) …
अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे, राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन
लखनऊ । अयोध्या से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक पवन पांडे ने शनिवार को कहा कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या स्थित राम मंदिर जाएंगे। इस घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज होने के आसार हैं जहां 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। अयोध्या से एक …


