उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

जमीन विवाद पर BJP MP साक्षी महाराज बोले- चंदा की रसीद दिखा पैसे वापस ले लें अखिलेश यादव व संजय सिंह | Ayodhya Shri Ram Mandir

रामनगरी अयोध्या में जमीन की खरीद पर चल रहे विवाद के प्रकरण पर भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज भी कूद पड़े हैं। उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमीन खरीद में घोटाले का आरोप लगाने वाले पहले अपने गिरेबां में झांक लें। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव या फिर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को अगर घोटाले का शक है तो दोनों नेताओं ने जो चंदा दिया है, उसको वापस ले लें। इसके लिए उनको चंदा देने वाली अपनी रसीद दिखानी पड़ेगी।

उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने राम मंदिर ट्रस्ट की जमीन खरीद पर सारे आरोप बेबुनियाद है। राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय ने भगवान राम के लिए अपना पूरा जीवन समॢपत कर दिया है। ऐसे व्यक्ति पर आरोप लगाना सर्वथा निराधार है। समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के पास आरोप लगाने के अलावा और कुछ नहीं है।  

Those alleging corruption in Ram Mandir construction welcome to withdraw  their donation: BJP's Sakshi Maharaj | India News

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि श्रीराम मंदिर के लिए जमीन क्रम पर सवाल खड़ा करने वाले वही लोग हैं, जिनके पुरखों ने कहा था कि वहां परिंदा पर नहीं मारने पाएगा। वहां पर एक ईंट नहीं रखने देंगे और रामभक्तों पर गोली चलवाई थी। अब मंदिर निर्माण शुरू होने से फिर पेट में दर्द होने लगा। जिस पार्टी के मुखिया ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थी। वहां पर आज राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। यह बात उन लोगों को हजम नहीं हो रही है।

उन्नाव में अपने आवास पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में राम भक्तों का धन लग रहा है, उस पर सवाल उठाने का नहीं। मंदिर निर्माण के लिए जमीन के क्रय पर सवाल पर खड़े करने वालों से मेरा अनुरोध है कि अगर उन्होंने चंदा दिया है तो वह लोग रसीद दिखाकर अपना धन वापस ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम के मंदिर निर्माण में सारा धन राम भक्तों का लग रहा है, अखिलेश यादव या फिर संजय सिंह जैसे सवाल खड़े करने वालों का नहीं लग रहा है। सवाल उठाने वालों ने अगर मंदिर ट्रस्ट को चंदा दिया हो तो वह अपनी रसीद दिखाकर मुझसे उतनी धनराशि वापस ले जाएं। अगर चंदा नहीं दिया है तो फिर उनके पेट में क्यों दर्द हो रहा है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button