
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गलती एक व्यक्ति करता है, लेकिन उसकी कीमत पूरे संस्थान को चुकानी पड़ती है। ठीक वैसे ही एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत उत्तर प्रदेश को पहचान के संकट, कानून व्यवस्था के भीषण संकट, अराजकता और भ्रष्टाचार के रूप में चुकानी पड़ती थी। कृत्य एक व्यक्ति गलत करता था और कीमत पूरा प्रदेश चुकाने को मजबूर होता था। आज पारदर्शिता और शुचिता के साथ आगे बढ़ रहे उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट नहीं है। प्रदेश के लोग कहीं भी सीना तानकर कह सकते हैं कि वे उत्तर प्रदेश के हैं।
मुख्यमंत्री योगी डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के षष्ठम स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया जितनी पारदर्शी होगी, परिणाम उतने ही फलदायी होंगे। अच्छे लोगों का चयन नहीं होगा, चयन प्रक्रिया में विसंगति, भेदभाव और शुचिता का अभाव होगा तो उसकी कीमत पूरे संस्थान को चुकानी पड़ेगी। पिछले साढ़े नौ वर्ष में प्रदेश में 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। कोई यह नहीं कह सकता कि नियुक्ति में उसके साथ भेदभाव हुआ या किसी प्रकार का लेनदेन हुआ। प्रदेश में लगभग 16 लाख सरकारी कर्मचारी हैं, जिनमें 9.5 लाख वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भर्ती हुए हैं। यह युवा कार्यबल प्रदेश की प्रगति को नई गति दे रहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने संस्थान में तैयार मुख्य चिकित्सा अंग प्रत्यारोपण यूनिट सहित कई अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण किया। इनमें 40 बेड का इमरजेंसी वार्ड, मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में 100 मरीजों की क्षमता वाला वेटिंग हाल, रेडिएशन आंकोलाजी विभाग में 4डी-सीटी सिम्युलेटर, पेट-सीटी मशीन, स्पेक्ट-सीटी मशीन, 1.5 टेस्ला एमआरआइ तथा पीएमआर विभाग में नेविगेटेड आरटीएमएस मशीन शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी ने संस्थान की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अंग प्रत्यारोपण यूनिट से किडनी ट्रांसप्लांट की प्रतीक्षा सूची कम करने में मदद मिलेगी। बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा भी जल्द शुरू होने जा रही है। संस्थान रोबोटिक सर्जरी, गामा नाइफ, एआइ आधारित डायग्नोस्टिक, एडवांस इमेजिंग, टेलीमेडिसिन और डिजिटल हेल्थ की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के 10 जिलों में वर्चुअल आइसीयू का संचालन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिला अस्पतालों में 10-10 बेड पर निश्शुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा और मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से जरूरतमंदों के उपचार के लिए धन उपलब्ध कराया जा रहा है। आज समस्या पैसे की नहीं है। सबसे बड़ी चुनौती किडनी ट्रांसप्लांट सहित गंभीर उपचार के लिए लंबी प्रतीक्षा सूची को कम करने की है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2017 में यह प्रश्न था कि यहां अस्पताल रहेगा या इसे संस्थान बनाया जाएगा। सरकार ने इसे संस्थान के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया। कभी 20 बेड के छोटे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में शुरू हुआ परिसर आज 1,400 बेड के सुपर स्पेशियलिटी संस्थान में बदल चुका है। पहले यहां की शिकायतों से समाचार पत्र रंगे रहते थे, अब शिकायतें कम आती हैं। जनता की संतुष्टि ही किसी संस्थान की सफलता की कसौटी है। संस्थान में 1,010 बेड का नया अस्पताल और 350 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलाकर 41 मेडिकल कॉलेज थे, आज 85 मेडिकल कॉलेज और दो एम्स संचालित हैं। एमबीबीएस की सीटें 4,690 से बढ़कर 13,600 से अधिक और पीजी की सीटें 3,564 से बढ़कर 5,067 हो गई हैं। पहले केवल दो नर्सिंग कॉलेज थे, अब 26 बन चुके हैं और 33 निर्माणाधीन हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की संख्या 1,227 से बढ़कर 3,438 हो गई है।
पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले चरण में उत्तर प्रदेश के लिए 17 मेडिकल कॉलेज और गोरखपुर एम्स स्वीकृत किया था, लेकिन तत्कालीन सरकार ने मेडिकल कॉलेज बनाने से इनकार कर दिया। गोरखपुर एम्स के लिए ऐसी भूमि उपलब्ध कराई गई जिस पर सुप्रीम कोर्ट का स्थगन था। वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद नई भूमि उपलब्ध कराई गई और आज गोरखपुर एम्स सफलतापूर्वक संचालित है। रायबरेली एम्स की समस्याओं का भी समाधान किया गया।
मुख्यमंत्री योगी ने चिकित्सा संस्थानों से उपचार के साथ शोध, नवाचार और तकनीक को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे ही डाटा पर पश्चिमी देश शोधपत्र प्रस्तुत करते हैं, जबकि हम अपने डाटा को संरक्षित नहीं कर पाते। अपने मेडिकल डाटा को संरक्षित कर भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करनी होंगी। आइआइटी कानपुर के साथ मेडटेक सेंटर आफ एक्सीलेंस, एसजीपीजीआइ में सेंटर आफ एक्सीलेंस, मेडिकल डिवाइस पार्क और फार्मा पार्क इसी दिशा में किए जा रहे प्रयास हैं। एआइ भी चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभा सकता है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जापान ने इंसेफेलाइटिस की वैक्सीन 1905 में विकसित कर ली थी, लेकिन उसे भारत आने में 100 वर्ष लग गए। वहीं कोविड महामारी के दौरान भारतीय वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केवल नौ महीने में दो वैक्सीन विकसित कर दीं। भारत ने अपने नागरिकों को नि:शुल्क टीका उपलब्ध कराने के साथ करीब 100 मित्र देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बीमारी का पैटर्न बदल रहा है, इसलिए चिकित्सा संस्थानों को समय से 10 कदम आगे सोचने की जरूरत है। हीलिंग, लर्निंग और डिस्कवरी एक साथ चलेंगी तभी कोई संस्थान वास्तविक सेंटर आफ एक्सीलेंस बन सकेगा।
मुख्यमंत्री योगी की उ.प्र. पुलिस और होगी हाईटेक, तीन संस्थानों से हुआ एमओयू
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस को आधुनिक और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल पुलिसिंग और डेटा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए यूपी पुलिस ने आईआईटी कानपुर, डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन और प्रोटियन ई-जीओवी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ …
‘दुनिया युद्ध पर चर्चा कर रही, भारत अपनी संस्कृति और रिश्तों की बात कर रहा’, SCO में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO शिखर सम्मेलन में कहा, भारत आए सभी अतिथियों का मैं स्वागत करता हूं और उन्हें बधाई देता हूं।’ पीएम ने कहा, ‘ऐसे समय में जब दुनिया में युद्ध और अशांति की चर्चाएं हावी हैं, हम भारत में सभ्यताओं के बीच संवाद और कनेक्टिविटी (संपर्क) पर चर्चा कर रहे हैं।’ प्रधानमंत्री …
CM योगी: उ.प्र. में नौकरियों की कमी नहीं, 26 जनवरी तक वितरित होंगे नियुक्ति पत्र:
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत आयोजित भव्य समारोह में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 23 विद्यार्थियों को अपने हाथों से टैबलेट प्रदान …
किरण बेदी को सरकार ने दिया बड़ा पद, शिक्षा के क्षेत्र में निभाएंगी अहम रोल
नयी दिल्ली देशभर के स्कूली शिक्षकों को अब पूर्व आइपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डा. किरण बेदी के अनुभवों और नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने उन्हें अपनी राष्ट्रीय मेंटरिंग पहल ‘मित्र’ के तहत राष्ट्रीय मेंटर नियुक्त किया है। इस पहल के माध्यम से देश के शिक्षकों को …
बृजभूषण शरण सिंह ने राउज एवेन्यू कोर्ट की सेशन कोर्ट में जवाब दाखिल किया, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का मामला
नयी दिल्ली महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट से बरी किए जाने के खिलाफ दायर अपील के मामले में भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने राउज एवेन्यू कोर्ट की सेशन कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है। अदालत ने अपीलकर्ता महिला पहलवानों की ओर से …
लखनऊ को कौशल दीक्षांत समारोह की मेजबानी, पीएम नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्तर के 52 टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
धानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम 5:30 बजे के बाद राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री यहां पर सम्मानित और अन्य युवाओं को संबोधित करेंगे। कौशल दीक्षांत समारोह पहली बार दिल्ली के बाहर आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस वर्ष …
महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण, ब्लैकमेल करने वाले मोहम्मद माजिन को यूएई से भारत लाया गया
नयी दिल्ली केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय (एमईए), गृह मंत्रालय (एमएचए) और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर रेड नोटिस वाले आरोपी मोहम्मद माजिन को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत वापस लाने (डिपोर्टेशन) में सफलता हासिल की है। सीबीआई के अनुसार, मोहम्मद माजिन महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले में वांछित था। उसने …
CM योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के सीएम सहित कई नेताओं ने जताया शोक
देहरादून । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। उत्तराखंड …
रांचीः रिम्स जमीन घोटाले में गिरफ्तार आईएएस व एसडीओ समेत सात अधिकारियों के ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी
रांची रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की अधिग्रहित 9.65 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री और हस्तांतरण से जुड़े मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आईएएस अधिकारी मनोज कुमार रंजन और बेरमो एसडीओ मनोज कुमार समेत इस मामले में गिरफ्तार सभी सात अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। एसीबी …



