
लखनऊ। शहर में गृह-उद्योगों से जुड़ी और विभिन्न क्षेत्रों में अपने हुनर का परचम लहरा रही महिलाओं को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘हम क़दम – एक मुलाक़ात’ नेटवर्किंग मीट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम की आयोजक एवं संस्थापिका इमराना अज़मत (Imrana Azmat) रहीं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को परस्पर जोड़ना, सशक्त बनाना और नेटवर्किंग के नए अवसर प्रदान करना था, जो अपने घरों से काम कर रही हैं, लेकिन जिन्हें अब तक कोई बड़ा मंच नहीं मिल सका था।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:
नेटवर्किंग और परिचय: सम्मेलन में शामिल सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे से अपना परिचय साझा किया और अपने-अपने व्यवसायों व कार्यक्षेत्रों के बारे में विस्तृत चर्चा की। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता ताहिरा हसन उपस्थित रहीं। इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों (Guests of Honour) में शहला हक़, शीबा जयराजपुरी, इरम और साजिदा सबा ने शिरकत की।
सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका: कार्यक्रम को सफल बनाने में नायला अहमद, आयशा अज़मत, शबनम असद साहिबा, सबीहा नौमानी साहिबा, रक्शान बेग साहिबा, फारिहा चौधरी साहिबा, स्वाति श्रीवास्तव, अजरा नज़्म, फरीन सिद्दीकी, ज़ाहिरा बिलाल और रूमी खान सहित लखनऊ की कई नामचीन हस्तियों ने महत्वपूर्ण सहयोग एवं सहभागिता प्रदान की।
महिला सशक्तिकरण का संदेश: उपस्थित अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वावलंबी महिलाओं के प्रयासों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने तथा अपने हुनर को नए मुकाम तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन हजरतगंज स्थित ‘कूल ब्रेक’ (Kool Break) में शाम 4:00 से 6:00 बजे के बीच किया गया, जहाँ सभी प्रतिभागी ‘गोल्डन’ ड्रेस कोड में शामिल हुए। आयोजन का समापन हाई-टी (Hi Tea) और सौहार्दपूर्ण विचार-विमर्श के साथ हुआ। ‘हम क़दम – एक मुलाक़ात’ ने महिलाओं को अपने हुनर, उद्यम और अनुभव साझा करने के साथ-साथ एक-दूसरे से जुड़ने, सहयोग करने और आगे बढ़ने का एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक मंच प्रदान किया।
दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित
आज दिनांक 06.10.2026 को दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत श्रीमती विनी सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना दही परिसर में थाना क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजकों व धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान आगामी पर्वों के …
मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा सघन चेकिंग व जागरूकता अभियान
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशानुसार मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो प्रभारी उ0नि0 मीना द्वारा मय टीम शक्ति मोबाइल के साथ जनपद के निराला पार्क, पन्नालाल पार्क के आसपास स्थित कोचिंग सेंटर, स्टेशन रोड एवं श्याम कुमारी सेठ विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से बैठे युवकों …
भारत को जाति, क्षेत्र और संकीर्ण स्वार्थों में बांटने वाली शक्तियों को सफल नहीं होने देना हो लक्ष्य : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षक समाज की चेतना और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। यदि शिक्षक अपने दायित्वों के प्रति जागरूक होकर युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करें तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता। डॉ.राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. बीआर अंबेडकर सभागार में रविवार को आयोजित …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का सर्वेक्षण, फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिन में लखनऊ में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध बनवाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के साथ बख्शी का तालाब में बाढ़ प्रभावित परिवारों से …
ओबीसी, दलित; ब्राह्मण और ठाकुर चेहरों का संतुलन, भाजपा के राज्यसभा दांव में 2027 का संदेश
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए भाजपा ने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। प्रत्याशियों में पार्टी ने पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), दलित, ब्राह्मण, ठाकुर और महिला प्रतिनिधित्व का संतुलन रखने के साथ संगठन में सक्रिय चेहरों को संसद भेजने का फैसला किया है। भाजपा ने धर्मपाल सिंह लोधी, राधाकांत ओझा, …
भाजपा ने यूपी से सभी कयासों को झुठलाया, केंद्र सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी व बीएल वर्मा का पत्ता कटा
यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को टिकट
उत्तर प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 8 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत का नाम भी शामिल है। 8 उम्मीदवारों में दो महिलाएं शामिल हैं। दो ब्राह्मण चेहरे हैं, जबकि एक राजपूत है। राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग द्वारा जारी इस सूची में क्षेत्रीय …
UP राज्यसभा चुनाव के लिए BJP आज घोषित कर सकती प्रत्याशी, संभावितों में दो केंद्रीय मंत्री के साथ आठ नाम
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव की दस सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए सोमवार को अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है और भाजपा ने पर्याप्त संख्या में नामांकन पत्र खरीदकर तैयारी कर …
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी लोगों की फरियाद, दिया शीघ्र समाधान का भरोसा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में लोगों को समाधान का भरोसा दिलाने के साथ ही अधिकारियों को डेडलाइन दे दी कि इनमें से कोई दोबारा आया तो सख्त कार्रवाई तय। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर दूरदराज से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर उचित …




