प्रियंका चोपड़ा के घर पड़ गयी थी Income Tax की रेड, इस बॉलीवुड एक्टर ने खोला था दरवाजा..? | BOLLYWOOD UPDATE

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की भी जानी-मानी स्टार बन चुकी हैं। एक्ट्रेस के पास आज वो सारे शानों-शौकत हैं जिसकी वो हकदार हैं। लेकिन प्रियंका को ये मुकाम काफी मेहनत से हासिल हुआ हैं। प्रियंका ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई बूरे फेज भी देखें हैं। यहां तक की एक्ट्रेस ने अपने घर पर इनकम टैक्घ्स की रेड को भी देखा था। लेकिन उस वक्त प्रियंका के साथ बॉलीवुड का ये सुपरस्टार एक्ट्रेस के साथ खड़ा था। जिसके बाद इनके रिश्तों पर कई सवाल भी खड़े किये गए थे। दरअसल प्रियंका का नाम वैसे तो बॉलीवुड के कई स्टार्स के साथ जोड़ा जा चूका हैं। जिनमें अक्षय कुमार और शाहिद कपूर का नाम भी शामिल हैं।

लेकिन क्या आपको शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के लव एंगल का एक दिलचस्प किस्सा पता हैं? अगर नहीं पता हैं तो आज के इस रिपोर्ट में हम आपको बताते है। दरअसल शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा साल 2009 में रिलीज हुई चर्चित फिल्म ‘कमीने’ में साथ नजर आए थे। कहते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गईं थीं और जल्द ही इनके अफेयर के चर्चे पूरी इंडस्ट्री में वायरल हो गयी थी। इस बीच एक ऐसी घटना हुई जिसने सबका ध्यान प्रियंका और शाहिद की तरफ खींचा था. असल में एक सुबह साढ़े सात बजे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने प्रियंका चोपड़ा के घर पर रेड मार दी और जब रेड मारने के लिए अफसर प्रियंका के घर पहुंचे थे तो दरवाजा शाहिद कपूर ने खोला था। वही अब शाहिद के दरवाजा खोलने की वजह से मामला काफी सुर्खियों में बन गया था। और इस दौरान सबका यही सवाल था की  शाहिद इतनी सुबह प्रियंका के घर में क्या कर रहे थे? हालंकि बात इतनी बढ़ आगयी थी की फिर प्रियंका ने सबके सामने आकर इस बात पर अपनी सफाई दी थी।

जहां एक्ट्रेस ने कहा था की सुबह-सुबह इनकम टैक्स की टीम को सामने देखकर वो घबरा गईं थीं। ऐसे में उन्होंने फोन करके मदद के लिए शाहिद कपूर को बुला लिया था। वही फिल्म में शाहिद और प्रियंका की जोड़ी को खूब पसंद किया गए था। लेकिन बावजूद इसके दोनों के रिश्तों को किसी की नजर लग गयी। और दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। वही दोनों अब अपने लाइफ में काफी आगे बढ़ चुके हैं जहां प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की है वहीं, शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी कर ली थी।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *