
लास वेगास । ओरेकल इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जापान एवं एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कंपनी की क्लाउड सेवा नेटसुइट के क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय कंपनियां कृत्रिम मेधा (ए.आई.) के प्रायोगिक इस्तेमाल से आगे बढ़कर अब इसे बड़े स्तर पर अपना रही हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियों को इसके वास्तविक लाभ भी मिल रहे हैं। हालांकि, लागत, कुशल कर्मचारियों की उपलब्धता और बुनियादी ढांचे से जुड़ी चुनौतियां अब भी बनी हुई हैं। कुमार ने ओरेकल ए.आई. वर्ल्ड 2026 से इतर कहा, करीब डेढ़ साल पहले तक हम ए.आई. के प्रायोगिक इस्तेमाल की बात कर रहे थे। अब हम इसे बड़े स्तर पर लागू होते देख रहे हैं और इसके वास्तविक लाभ भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां नई प्रौद्योगिकी को अपनाने से हिचकिचाती नहीं हैं लेकिन वे पहले यह जानना चाहती हैं कि इससे उन्हें वास्तव में क्या फायदा होगा। कुमार ने कहा, कंपनियां यह देखना चाहती हैं कि ए.आई. से उनका समय बचेगा, लागत कम होगी या कोई अन्य लाभ मिलेगा। कुछ साल पहले सुरक्षा और कामकाज के प्रदर्शन को लेकर काफी आशंकाएं थीं, क्योंकि लोगों को इन पहलुओं पर भरोसा नहीं था। उन्होंने कहा कि जब कंपनियों को ए.आई. के ठोस लाभ दिखाई देने लगते हैं, तो वे इसे तेजी से अपनाती हैं।

भारत में ए.आई. के इस्तेमाल की रफ्तार धीमी करने वाली चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लागत निश्चित रूप से उनमें से एक है। कुशल कर्मचारियों की उपलब्धता के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ओरेकल विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और राज्य सरकारों के साथ मिलकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने का काम कर रही है। इसमें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई.टी.आई.) और पॉलिटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थी भी शामिल हैं। उन्होंने बुनियादी ढांचे को भी एक चुनौती बताया लेकिन कहा कि देश में नए डेटा सेंटर स्थापित होने से इस समस्या का समाधान किया जा रहा है। कुमार ने कहा, लोग ए.आई. को अपनाने के लिए तैयार हैं, बशर्ते उन्हें इससे होने वाला लाभ दिखाई दे। ए.आई. और मनुष्यों के बीच निर्णय लेने की जिम्मेदारी के बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि ए.आई. के मामले में सबसे महत्वपूर्ण पहलू उसके इस्तेमाल की निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि संगठनों में ऐसे लोगों का होना जरूरी है, जो यह आकलन कर सकें कि ए.आई. सही नतीजे दे रहा है या नहीं और उसका इस्तेमाल तय उद्देश्य के अनुरूप हो रहा है या नहीं। कुमार ने कहा कि कंपनियों की अपनी निगरानी व्यवस्था के अलावा ए.आई. के इस्तेमाल से जुड़े नियमों में भी समय के साथ बदलाव होंगे। उन्होंने कहा, नियमन के क्षेत्र में बदलाव होंगे। जैसे-जैसे यह उद्योग परिपक्व होगा, नियमों और व्यवस्थाओं का भी विकास होगा। कुमार ने बताया कि ओरेकल भारत में 33 वर्षों से काम कर रही है और देश के 15 से अधिक शहरों में उसकी मौजूदगी है। कंपनी पिछले करीब 10 वर्षों से भारत में दो अंकों की वृद्धि दर्ज कर रही है।
छह दिसंबर को तोड़कर रहेंगे शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद, ऐलान से मथुरा में गर्माया माहौल
छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कारसेवा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कारसेवा की घोषणा करने वाले जुल्हैंदी स्थित श्रीचित्रगुप्त पीठाधीश्वर डाॅ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने शुक्रवार को कहा कि कारसेवा के लिए 40 हजार से अधिक लोग आएंगे। शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद हम तोड़कर रहेंगे। कहां से कैसे कारसेवा शुरू करनी …
सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में चयनित 1,594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों के चेहरे मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र …
योगी सरकार में खादी को मिला नया विस्तार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार का बन रहा मजबूत आधार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार खादी को केवल परंपरा और विरासत तक सीमित न रखकर इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रोजगार और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गोमती नगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय प्रांगण में 10 दिवसीय राज्य स्तरीय ‘उत्तर …
सर्दी में मजदूरों का मजबूत सहारा बनेगी योगी सरकार: यूपी में 1 दिसंबर से खुलेंगे निशुल्क लेबर अड्डे, मिलेगा मुफ्त भोजन और बिस्तर
उत्तर प्रदेश सरकार सर्दी के मौसम में मजदूरों का मजबूत सहारा बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निर्माण श्रमिकों को हाड़ कंपाने वाली ठंड में राहत देने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र योजना के अंतर्गत 18 महानगरों में 1 दिसंबर से निशुल्क अस्थायी लेबर अड्डे खोले जाएंगे। ये अड्डे गोरखपुर, आगरा, …
यूपी के 65 हजार होमगार्ड परिवारों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब आयुष्मान की तर्ज पर होगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज
प्रदेश के होमगार्ड स्वयंसेवकों, अवैतनिक अधिकारियों और उनके आश्रितों को अब प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड विभाग में पहले से संचालित कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था को शुक्रवार को ‘मुख्यमंत्री होमगार्ड्स कैशलेस चिकित्सा योजना’ नाम दिया है। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बताया …
ओपीडी 28 नवंबर: कानपुर, उन्नाव समेत कई जिलों के अस्पतालों का OPD शेड्यूल, देखें डॉक्टरों के नाम, विभाग और समय
शनिवार को कानपुर समेत आसपास के 13 जिलों के प्रमुख सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं सुचारु रूप से संचालित होंगी। मरीजों की सुविधा के लिए कानपुर के एलएलआर अस्पताल, जीएसवीएसएस पीजीआई, उर्सुला, हृदय रोग संस्थान, मुरारी लाल चेस्ट चिकित्सालय और कांशीराम चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टर परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ …
लोकसभा में बढ़ेंगी 50 फीसदी सीटें, मोदी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी; 2051 तक लागू रहेगी व्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को लोकसभा की सीटों में सभी राज्यों में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। सीटों की यह संशोधित अधिकतम सीमा साल 2050 तक लागू रहेगी। यह बड़ा फैसला 30 नवंबर से शुरू होने वाले …
पेंशन अटकने से बचाना है तो 30 नवंबर तक पूरा करें यह काम, 1 दिसंबर से नए NPS नियम होंगे लागू
पेंशनभोगियों और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से जुड़े निवेशकों के लिए आने वाले कुछ दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। केद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए सालाना जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2026 तय है, जबकि 1 दिसंबर 2026 से NPS स्कीमों से जुड़े नए नियम भी लागू होने जा रहे हैं। …
श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा आयोजन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।*
विश्व शांति सेवा समिति, उन्नाव के तत्वावधान में माननीय विधायक श्री पंकज गुप्ता के आयोजकत्व में रामलीला मैदान, थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव में दिनांक 28.11.2026 से 04.12.2026 तक प्रतिदिन अपराह्न 14:30 बजे से 17:30 बजे तक कथावाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा एवं तत्पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम …
मुख्यमंत्री योगी “संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने अवसर मिलने पर संविधान का गला घोंटने का प्रयास किया, वे आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। संविधान की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष …



