बाइडन से कई गुना ज्यादा है, कमला हैरिस की कमाई | America

अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने भी दान में 30 हजार डॉलर दिए हैं। यानी अपनी आमदनी का 5.1 प्रतिशत उन्होंने दान में दिया। अमेरिकी कानून के अनुसार राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को अपनी वित्तीय जानकारी को सार्वजनिक करना होता है। इसीलिए दोनों के रिटर्न की जानकारी व्हाइट हाउस से सार्वजनिक की गई है।

Joe Biden and Kamala Harris release their tax returns - Times of India

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, उनकी पत्नी जिल और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व उनके पति डगलस ने 2020 के अपनी आमदनी के रिटर्न घोषित कर दिए हैं। रिटर्न के मुताबिक कमला हैरिस जो बाइडन की आमदनी से ढाई गुना से ज्यादा कमाती हैं। बाइडन की जितनी आमदनी है, उससे ज्यादा वह टैक्स देती हैं। बाइडन की 2019 के मुकाबले पिछले साल आमदनी भी घट गई है।

   व्हाइट हाउस के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी टीचर पत्नी जिल ने 2020 में लगभग छह लाख सात हजार डॉलर (करीब चार करोड़ 43 लाख रुपये) की कमाई की है। 2019 में इस दंपति की आमदनी 9 लाख 85 हजार डॉलर (करीब सात करोड़ 18 लाख रुपये) थी। 2019 के मुकाबले पिछले साल उनकी आमदनी में कमी आई है। उनकी आमदनी पर 25.9 फीसद की टैक्स दर रही।

US President Joe Biden and Vice President Kamala Harris release their tax  returns - cnbctv18.com

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति डगलस एमहॉफ की आमदनी 2020 में लगभग 17 लाख डॉलर (करीब 12 करोड़ 38 लाख रुपये) रही। इस दंपति ने सरकार को छह लाख 21 हजार डॉलर का टैक्स चुकाया। उनके लिए प्रभावी टैक्स दर 36.7 फीसद रही। अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी की जितनी कमाई है, उससे ज्यादा कमला हैरिस ने इनकम टैक्स दिया। कमला हैरिस ने सवा लाख डॉलर का टैक्स कैलिफिोर्निया में और उनके पति ने 56 हजार डॉलर का टैक्स कोलंबिया में दिया। 2020 में उन्होंने 27 हजार डॉलर दान में दिए।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *