ताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

LIVE बड़ी कामयाबी! चंद्रयान 2 के ऑर्बिट में स्थापित हुआ चंद्रयान 3 का लैंडर | Chandrayaan 3 Landing

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए विक्रम लैंडर पूरी तरह तैयार है। चंद्रयान के चंद्रमा की सतह पर लैंड होने में अब केवल 3 दिन बाकी है। चंद्रयान 3 का लैंडर (Vikram Lander) 23 अगस्त, 2023 को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए विक्रम लैंडर पूरी तरह तैयार है। चंद्रयान के चंद्रमा की सतह पर लैंड होने में अब केवल 3 दिन बाकी हैं।

इस बीच आज यान के विक्रम लैंडर ने दूसरी बार सफलतापूर्ण डिबूस्टिंग को पूरा कर लिया है। अब लैंडर की चांद से दूरी केवल 25 किमी की रह गई है।

Chandrayaan-3 Landing मून मिशन पर इसरो का नया अपडेट आया

मून मिशन पर इसरो ने नया अपडेट दिया है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान -2 के ऑर्बिटर में चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल स्थापित हो गया है। दोनों के बीच दोतरफा संचार भी स्थापित हो गया है।

Chandrayaan-3 Landing चंद्रयान 3 की लैंडिंग बहुत ही जटिल प्रक्रियाः माधवन नायर

इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर ने कहा कि लैंडिंग एक बहुत ही जटिल प्रक्रिया है और इसे करना ही होगा। उन्होंने कहा कि इसकी सफलता के लिए सभी प्रणालियों को एकजुट होकर काम करना होगा।

Chandrayaan-3 Landing चंद्रयान का सिस्टम काफी मजबूती से कर रहा कामः के सिवन

ISRO के पूर्व निदेशक सिवन ने चंद्रयान 3 को लेकर बताया कि यान का सिस्टम काफी मजबूती से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमने पिछली गलतियों से सीख ली है।

Chandrayaan-3 को लेकर अंतरिक्ष प्रेमियों में उत्सुकता बढ़ी

जैसे-जैसे इसरो चंद्रमा की सतह के करीब पहुंच रहा है, वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष प्रेमियों और वैश्विक समुदाय के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

Chandrayaan-3 Update चंद्रयान-3 चंद्रमा के कितना करीब है?

लैंडर विक्रम चांद के काफी करीब पहुंच गया है। वो ऐसी कक्षा में आ गया है, जहां चंद्रमा का निकटतम बिंदु 25 किमी है। इसरो ने कहा है कि इसी कक्षा से यह बुधवार को चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा।

Chandrayaan-3 Landing इसरो ने लैंडिंग का समय बताया

इसरो ने रविवार को बताया कि रोवर के साथ लैंडर मॉड्यूल 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट के आसपास चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है।

Chandrayaan-3 Landing इसरो ने लैंडर विक्रम द्वारा ली गई चंद्रमा की नई तस्वीरें जारी की

इसरो ने लैंडर विक्रम द्वारा ली गई चंद्रमा की नई तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों को काफी करीब से लिया गया है। इसरो द्वारा जारी चार तस्वीरों में चांद की अलग-अलग सतह देखने को मिल रही है, जिसे चिन्हित भी किया गया है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button