LIVE : मैनपुरी में प्रचंड जीत की ओर ड‍िंपल यादव, रामपुर में कौन आगे..? | UP By Election Results 2022

लखनऊ, जेएनएन। यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट व रामपुर-खतौली विधानसभा सीटों पर आज मतगणना जारी है। शुरुआती दौर में मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्‍याशी ड‍िंंपल यादव भाजपा के रघुराज शाक्‍य से काफी आगे चल रही हैं। वहीं आजम खां के गढ़ में रामपुर सीट पर भाजपा सपा को कांटे की टक्‍कर दे रही है। खतौली सीट पर भी भाजपा की राजकुमारी सैनी और सपा-रालोद प्रत्‍याशी मदन भैया का मुकाबला है। भारत निर्वाचन आयोग ने तीनों सीटों पर निष्पक्ष, सुरक्षित व शांतिपूर्ण मगणना के लिए व्यापक इंतजाम और सुरक्षा व्यवस्था की है। तीनों सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है।

Khatauli By Election Result 2022: खतौली विधानसभा उपचुनाव में मदन भैया आगे

21 वे राउंड के बाद 13471 वोटों से आरएलडी प्रत्याशी मदन भैया आगे…

आरएलडी प्रत्याशी मदन भैया को 21 राउंड तक मिले कुल वोट 74285

बीजेपी राजकुमारी सैनी को 21 राउंड तक मिले कुल वोट 60814

रामपुर में पलटा जीत का खेल, अब आकाश के पाले में आई गेंद

 26 वां राउंड
– भाजपा के आकाश कुमार सक्सेना – 50435
– सपा के आसिम राजा – 38632
– अंतर : 12803 मतों से भाजपा के आकाश आगे

25वें राउंड में भाजपा के आकाश सक्‍सेना को 11065 वोट से बढ़त

भाजपा आकाश कुमार सक्‍सेना -47505

सपा आसिम राजा – 36440
अंतर- 11065 मतों से भाजपा के आकाश सक्‍सेना आगे

Rampur By Election Result 2022: भाजपा के आकाश सक्‍सेना 8571 वोटों से आगे

23 वां राउंड
भाजपा आकाश कुमार सक्‍सेना- 42278

सपा आसिम राजा – 33707
अंतर-  8571 वोटों से भाजपा के आकाश सक्‍सेना आगे

रामपुर में भाजपा के आकाश सक्‍सेना लगातार बढ़त बनाए हुए हैं

22 वां राउंड
भाजपा आकाश कुमार सक्‍सेना- 39378

सपा आसिम राजा – 32632

मैनपुरी सीट पर बंपर जीत की ओर ड‍िंंपल यादव

मैनपुरी लोकसभा सीट

डिंपल यादव, सपा – 479639

रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा – 247684

डिंपल यादव 231955 वोटों से आगे हैं।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *