बाँदा। रविवार शाम को नरैनी विधान सभा क्षेत्र के थाना कालिंजर जनपद बांदा मे विगत दिनों दुराचार की घटित घटना के क्रम मे सजातीय नेताओं ने बैठक की है। बतलाते चले कि बीते दिन थाना कालिंजर के एक गांव की 6 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने दरिंदगी की थी। इस बर्बर घटना के दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने हाफ इनकाउंटर मे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जबकि मासूम बच्ची को बाँदा मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया था। फिर कानपुर हैलट रिफर किया था।
इस घटनाक्रम से आम जनमानस के साथ सजातीय लोगों को भी तकलीफ हुई थी। बिरादरी के जनप्रतिनिधियों मे रामपाल प्रजापति ने बताया कि मानवता को झकझोर देने वाली यह वारदात ऐसी थी कि बच्ची अपनी जिंदगी मौत से जूझ रही है। वहीं उसके मदद मे उतरे समाज के नेताओं मे मुट्ठीभर लोग है।
वे कहतें है कि अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम बच्ची के साथ है। इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने कहा कि उनके नेतृत्व मे प्रतिनिधि मंडल शासन प्रशासन से वार्ता करने के बाद पीड़िता के पिता से भी मिला था। उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजनों से मिलने के बाद प्रशासन ने आर्थिक मदद करने के बजाय अपने को मौन कर लिया है। इस संबंध मे बीजेपी नेता व समाजसेवी रामपाल प्रजापति ने पुलिस व प्रशाशन की खामियां और लापरवाही बताते हुए कहा कि यह बेहद दुख का क्षण है कि उस दरिंदे ने तो इस गरीब मासूम बच्ची का जीवन ही बर्बाद कर दिया है। वह जेल चला गया लेकिन दुर्भाग्य यह है कि प्रशासन की निरंकुशता बच्ची के साथ बरती जा रही है।
बच्ची को इलाज के लिए पहले बाँदा से कानपुर हैलट रिफर किया था। अब कानपुर से बच्ची को कर्मचारियों ने छुट्टी दे दिया। उसको बांदा मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया। जिसमें डाक्टरों ने इलाज करने मे आनाकानी किया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज से भी वापस भेजकर पीड़िता बच्ची को बांदा मे एक रिश्तेदार के घर छोड़ दिया है। प्रशासन ने इसके बाद अभी तक कोई सुध नहीं ली है। उधर गांव मे दुष्कर्म अभियुक्त के परिजनों द्वारा लगातार पीड़िता के माता पिता को धमकी दी जा रही है। वे मुकदमे वापसी का दबाव बनाते है। कहतें है कि यदि उनके लड़के को सजा या फांसी हुई सबको काट डालेंगे। प्रजापति ने कहा कि बकौल परिजन खुलेआम कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से लैस घूमते है। वह लोग दबाव बनाने के लिए बांदा तक की छानबीन कर रहे है। वहीं थाना कालिंजर मे जानकारी देने पर हल्का थाना इंचार्ज का कहना की गोली मार दिया है क्या जब मार दे तो बताना। ऐसी स्थिति मे पीड़िता का पूरा परिवार दहशत मे है और पीड़िता जीवन मौत से संघर्ष कर रही है कोई सुध लेने वाला नही है। प्रजापति ने कहा कि मासूम पीड़िता के पिता को न्याय दिलाने के पूरा समाज अब चुप नहीं बैठेगा। बिरादरी के नेता ने प्रशासन को चेतावनी देते कहा कि अगर उसका इलाज सही नहीं होता और अपराधि के परिजनों द्वारा खुलेआम धमकी देने पर कानूनी कार्यवाही ओर सुरक्षा नहीं की जाती तो अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के प्रदेश महामंत्री प्रजापति आलोक दक्ष, भोला प्रसाद प्रजापति, कुंजबिहारी प्रजापति , पुनीत कुमार प्रजापति, लोकदत्त प्रजापति एड, फौजी रतनलाल प्रजापति, प्रदीप कुमार प्रजापति , दीपक कुमार प्रजापति, आदि ने आर्थिक सहयोग दिया है।