Healthअपराधछतरपुरबुंदेलखंडमध्यप्रदेश

पन्ना मे नकली घी निर्माण कर्ता को डेढ़ लाख रुपया जुर्माना और चेतावनी..

  • नकली घी बनाने वाले कारोबारी को डेढ़ लाख रु. का अर्थदण्ड, 825 किग्रा. घी के विनिष्टीकरण कीकार्यवाही की गई।
  • नकली मावा/ खोया के बाद अब पन्ना मे नकली घी।

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा आज 825 किलोग्राम तथा 5 लाख 80 हजार 300 रुपए कीमत के नकली एवं मिलावटी घी को नष्ट करवाया गया। नकली घी के कारोबारी पर न्यायालय ने डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भी ठोका है। पन्ना के वरिष्ठ पत्रकार श्री अरुण सिंह ने सूचना संसार को बताया कि
मिली जानकारी के अनुसार पन्ना शहर के इन्द्रपुरी कॉलोनी स्थित एक घर में नकली घी के कारोबार की सूचना प्राप्त होने पर विभाग की टीम द्वारा मौका स्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई थी।

जांच में घी का नमूना अमानक स्तर का पाए जाने पर इसे जप्त किया गया। गत दिवस अपर कलेक्टर न्यायालय द्वारा आरोपी इन्द्रजीत गुप्ता पर एक लाख 50 हजार रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित कर नकली घी को नष्ट कराने का आदेश पारित किया गया था। इसके परिपालन में सोमवार को आज नगर पालिका टीम द्वारा घटना स्थल पर सील्ड रखे मिलावटी घी को कचरा संग्रहण वाहन में परिवहन कर निर्धारित स्थल पर नष्ट कराया गया। इस कार्यवाही के दौरान डॉ. दिनेश प्रसाद प्रजापति एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार राय भी उपस्थित रहे। बाँदा और छतरपुर से जुड़े पन्ना मे नकली घी कारोबारी के नेटवर्किंग से प्रशासन एलर्ट है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button