ताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबर

संजय सिंह को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने ED हिरासत को 13 अक्टूबर तक बढ़ाया | LATEST NEWS

नई दिल्ली. दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले से संबंधित धन शोधन मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं सांसद संजय सिंह की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी. विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल ने केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा दायर एक आवेदन पर यह आदेश पारित किया.

ईडी ने संजय सिंह पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए उनकी हिरासत की अवधि पांच दिन बढ़ाने की मांग की, लेकिन दिल्ली की राउज़ एवेन्यु कोर्ट ने 3 दिन की ही मंजूरी दी. ‘आप’ सांसद संजय सिंह को अब 13 अक्टूबर तो कोर्ट में पेश किया जाएगा

Like us share us

Related Articles

Back to top button