
नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरभ दास अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। अभिजीत दीपके के करीबी माने जाने वाले दास ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे सरकार के लिए इंसानी बम की तरह हैं और कहीं भी पहुंचकर फट जाते हैं। हालांकि, उन्होंने यह बात मजाकिया अंदाज में कही। तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने अपने आंदोलन की अगली रणनीति और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। रेड माइक को दिए इंटरव्यू में सौरभ दास ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उनके आंदोलन का पहला निशाना हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से पीछे हटने वाली नहीं है। दास के मुताबिक, जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

उनके इस बयान से साफ है कि तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद भी सीजेपी ने चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने का फैसला किया है। इंटरव्यू के दौरान जब सौरभ दास से जेल में बिताए समय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें तिहाड़ में रहना अच्छा लगा। उन्होंने जेल के माहौल को अपनी पहले से बनी धारणा से अलग बताया। दास के मुताबिक, तिहाड़ में काफी खुली जगह और हरियाली है। वहां की व्यवस्था भी उन्हें ठीक लगी। उन्होंने बताया कि उनका आंदोलन काफी हद तक ऑनलाइन गतिविधियों पर निर्भर करता है, इसलिए जेल में मोबाइल और गैजेट की कमी महसूस हुई। बाहर रहते हुए वह एक समय में दो फोन इस्तेमाल करते थे, लेकिन जेल में उन्हें फोन की आदत से दूरी बनाने का मौका मिला। सौरभ दास ने बताया कि जेल जाते समय उनके मन में वहां के अनुभवों को याद रखने और भविष्य में किताब लिखने का विचार आया था। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा था कि वह लंबे समय तक जेल में नहीं रहेंगे, लेकिन अगर ऐसा होता तो वह उसका सामना करने के लिए भी तैयार थे। इंटरव्यू में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और आपराधिक साजिश के मामले का भी जिक्र हुआ। इस पर दास ने हंसते हुए कहा कि सरकार के लिए वे ह्यूमन बॉम्ब यानी इंसानी बम की तरह हैं, जो कहीं भी जाकर फट जाते हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन से जुड़ते समय ही उन्हें अंदेशा था कि सरकार उन्हें जेल भेज सकती है, लेकिन इतने दिनों तक जेल में रहना पड़ेगा, इसका अनुमान नहीं था। सौरभ दास के बयान के बाद सीजेपी का आंदोलन और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ उसकी रणनीति एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है।
CM योगी “गरीबों का पैसा निगल जाती थीं कांग्रेस-सपा, बंदरबांट कर देती थीं, अब पूरे 100 खाते में पहुंचते हैं”
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सरदार वल्लभभाई पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित किए जाएंगे। पहले चरण में गोरखपुर, …
योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) को नई पहचान दी है।वर्ष 2017 की तुलना …
हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत, शवों को निकालने के लिए बचाव अभियान तेज
देहरादून । उत्तराखंड के चमोली जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए छह लोगों के शवों को दुर्गम क्षेत्र से निकालने के लिए अभियान शनिवार सुबह फिर से शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अभियान तड़के पांच बजे शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के दुर्गम पहाड़ी इलाके में …
राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश ने किया लौह पुरुष सरदार पटेल को नमन, राष्ट्रपति, पीएम मोदी और शाह ने दी श्रद्धांजलि
नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा तथा आधुनिक भारत के प्रमुख शिल्पकार के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि …
कांग्रेस का दावा-इंडिया ब्लॉक की रैली में जुटेंगे 10 लाख से ज्यादा लोग, व्यापारियों को नुकसान पहुंचाना मकसद नहीं
नयी दिल्ली । दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो चुकी है। भाजपा नेताओं ने रैली के कारण व्यापारियों और आम लोगों को होने वाली परेशानियों पर सवाल उठाए, इसी बीच कांग्रेस नेताओं ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि …
सरदार पटेल की जयंती पर बोले सीएम योगी, राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, ‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता …
राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री का विपक्षी दलों पर हमला, बोले- संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास जारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि दी। लखनऊ में जीपीओ के पटेल पार्क में आयोजित समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलने के साथ ही ‘सरदार पटेल एम्प्लायमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ के गठन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने …
उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों के ट्रांसफर, कृषि उत्पादन आयुक्त और आईआईडीसी के पद पर नई तैनाती
उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें सात वरिष्ठ अफसर भी हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त के साथ ही आईआईडीसी और एसीपी दीपक कुमार के सेवानिवृत होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के बीच उनके विभागों का बंटवारा किया गया है। 1992 बैच के आईएएस अफसर अनुराग श्रीवास्तव बने …




